चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के परिणाम पंजाब में बदलाव के संकेत : केजरीवाल

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के परिणाम पंजाब में बदलाव के संकेत : केजरीवाल

Suman Saurabh
Suman Saurabh

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) का जीत हासिल करना दिखाता है कि पंजाब में भी बदलाव तय हैं । वहां भी आम आदमी पार्टी सरकार बनाने जा रही है।

केजरीवाल ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि चंडीगढ़ के लोगों ने आज भ्रष्ट राजनीति को नकारते हुए आप की ईमानदार राजनीति को चुना है। उन्होंने सभी विजयी उम्मीदवारों एवं कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि इस बार पंजाब भी बदलाव के लिए तैयार है।

READ MORE: पंजाब के किसान नेताओं के लिए चुनाव प्रचार करने से राकेश टिकैत का इंकार

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी को जीत हासिल हुई है। 35 सीटों वाली इस निगम में पहली बार आम आदमी पार्टी को 14 सीटों पर जीत मिली है। वहीं भाजपा को 12 सीटें ही मिल पाई। कांग्रेस 8 सीटें जबकि अकाली दल एक सीट पर ही सिमट गई।

नगर निगम चंडीगढ़ के चुनावों में अबकी बार 60.45 प्रतिशत वोट पोल हुए। यह अब तक के नगर निगम चुनावों में सबसे ज्यादा वोट प्रतिशत है। अबकी बार सबसे ज्यादा पोलिंग 72.81 प्रतिशत वार्ड नंबर 16 में हुई। इसमें सेक्टर 25 का एरिया आता है। जबकि सबसे कम वार्ड 23 में 42.66 प्रतिशत हुई।

.
calender
27 December 2021, 10:34 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो