अपने रसोई घर में लगाएं मां अन्नपूर्णा की तस्वीर, भरा रहेगा अन्न का भंडार

जो भी महिलाएं रसोई घर का प्रयोग करती हैं ऐसी महिलाओं को रसोई की सफाई पर विशेष प्रकार से ध्यान देना चाहिए। साथ ही समय रहते रसोई की साफ-सफाई कर लेनी चाहिए। कई ऐसी महिलाएं होती हैं जो भोजन बनाने के बाद रसोई को साफ नहीं रखती हैं साथ ही उसमें अनेक प्रकार की गंदगी करती है ऐसी महिलाओं से माता अन्नपूर्णा नाराज हो जाती हैं।

Shweta Bharti
Shweta Bharti

जब भी कोई व्यक्ति अपना मकान बनाता है, तो एक तरफ रसोई घर की जगह जरुर बचाए रखता है ताकि भोजन बनाने के लिए उस रसोई घर का प्रयोग किया जाएं। अनेक शास्त्रों में कहा जाता है कि रसोई घर में माता अन्नपूर्णा का वास होता है। ऐसे स्थान पर हमेशा मर्यादा और गरिमा बनाए रखने की कोशिश करनी चाहिए।

जो भी महिलाएं रसोई घर का प्रयोग करती हैं ऐसी महिलाओं को रसोई की सफाई पर विशेष प्रकार से ध्यान देना चाहिए। साथ ही समय रहते रसोई की साफ-सफाई कर लेनी चाहिए। कई ऐसी महिलाएं होती हैं जो भोजन बनाने के बाद रसोई को साफ नहीं रखती हैं साथ ही उसमें अनेक प्रकार की गंदगी करती है ऐसी महिलाओं से माता अन्नपूर्णा नाराज हो जाती हैं। जिसके कारण जीवन में अनेक प्रकार की परेशनियां आ जाती हैं।साथ ही अन्न की पूर्ति नहीं हो पाती है।

कुछ लोगों को आपने देखा होगा कि अपने घर के साथ-साथ कुछ लोग रसोई में भी अनेक प्रकार की तस्वीरें लगा लेते हैं जिसके कारण उन्हें अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आइए जानते है कि किस भगवान की तस्वीर लगाने से मिलेंगे आपको अनेक प्रकार के फायदे।

कैसे मिला मां अन्नपूर्णा को यह वरदान?

शास्त्रों के अनुसार कहा जाता है कि जिस महिला की रसोई में मां अन्नपूर्णा की तस्वीर लगी होती है। वहां किसी भी प्रकार की कोई भी अन्न से जुड़ी परेशान नहीं आती है साथ ही अन्न का भंडार हमेशा भरा रहता है।मां अन्नपूर्णा की रसोई में तस्वीर लगाने से अनेक प्रकार के लाभ मिलते हैं। इसके अलावा प्रत्येक रसोई घर में इस तस्वीर को लगाना काफी शुभ माना जाता है। जिस रसोई घर में यह तस्वीर लगाई जाती है उस घर में सभी लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है साथ ही घर में सौभाग्य आता है।

इसके अलावा माना जाता है कि यदि किसी के भी घर में वास्तु दोष है तो इस तस्वीर को जरुर लगाना चाहिए। माता अन्नपूर्णा का संबंध अन्न से होता है जिसके कारण उन्हें देवी अन्नपूर्णा के नाम से जाना जाता है। काफी समय पहले भगवान शिव ने माता अन्नपूर्णा से भिक्षा मांगी थी  जिसके कारण मां अन्नपूर्णा को यह वरदान मिला था कि जो भी व्यक्ति मां की भक्ति करेगा उनके घर में किसी भी धन धान्य से वंचित नहीं रखेंगी। साथ ही भोजन भंडार में कभी भी अन्न की कमी नहीं होगी।

calender
09 March 2023, 03:09 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो