वाहन में भी होता है वास्तु दोष, इसलिए होती है दुर्घटना...

जिस तरह से घरों में वास्तु दोष होने के कारण परेशानी सामने आती रहती है उसी तरह से वाहन में भी वास्तु दोष हो सकता है। वास्तु शास्त्र के विशेषज्ञों का कहना है कि कई बार वास्तु दोष इतना अधिक होता है कि यह दुर्घटना का भी कारण बन जाता है।

Dubey
Dubey

जिस तरह से घरों में वास्तु दोष होने के कारण परेशानी सामने आती रहती है उसी तरह से वाहन में भी वास्तु दोष हो सकता है। वास्तु शास्त्र के विशेषज्ञों का कहना है कि कई बार वास्तु दोष इतना अधिक होता है कि यह दुर्घटना का भी कारण बन जाता है। इसलिए इस दोष को कुछ उपायों से दूर किया जा सकता है।

हम भले ही शुभ या अच्छा मुहूर्त देखकर वाहन को खरीदकर अपने घर लाते है लेकिन इसके बाद भी वास्तु दोष उत्पन्न हो जाता है। कई बार लोगों को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि हमारी नई कार बहुत परेशान करती है या फिर नई कार ले तो ली लेकिन हमारे लिए यह लकी नहीं है...यही कारण है कि घर लाते ही इसमें परेशानी होना शुरू हो गई। कई बार ऐसी स्थिति हो जाती है कि नई कार चलाना ही पंसद नहीं किया जाता है और वह घर के गैरेज में ही खड़ी कर दी जाती है या फिर नई कार को बेचने का मन बना लिया जाता है।

वास्तु शास्त्र के जानकारों का यह कहना है कि यदि आपके वाहन में कोई वास्तु दोष है तो आप अपनी कार की सीट के नीचे एक अखबार बिछा ले और उस पर सेंधा नमक रख दें। यह काम रात को ही होना चाहिए। अगले दिन दिन में सुबह सूर्योदय के करीब एक घंटे बाद इस नमक को बहते हुए नाले में बहा दें। इसके अलावा कार में एक छोटा सा बॉक्स रखें और इसमें कुछ छोटे पत्थरों के साथ रेत मिलाकर रख दें। इस उपाय से भी वास्तु दोष दूर होता है तथा पॉजिटिविटी कायम रहती है।

calender
05 June 2022, 12:45 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो