घर के अंदर नहीं लगाने चाहिए ये पांच पौधे, लाते हैं नकारात्मकता और कंगाली

यूं तो पेड़ पौधे हरियाली लाते हैं लेकिन वास्तु शास्त्र में कुछ पौधे घर में नहीं लगाने की सलाह दी जाती है क्योंकि इससे घर में निगिटिविटी का माहौल बनता है, आइए जानते हैं किन पौधों को घर में नहीं लगाना चाहिए।

Vineeta Vashisth
Vineeta Vashisth
आपने पेड़ पौधों को लेकर बहुत बातें सुनी होंगी। ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में पौधों को पवित्र और ऊर्जादायक कहा गया है। ज्योतिष शास्त्र में कई ऐसे पौधों का उल्लेख किया गया है जिन्हें घर में लगाने पर सकारात्मकता आती है और घर में सुख शांति के साथ साथ समृद्धि का वास होता है। लेकिन इसके साथ ही वास्तुशास्त्र में कुछ ऐसे पौधों का जिक्र किया गया है जिन्हें घऱ के अंदर उगाना सही नहीं माना जाता है। मान्यता है कि अगर ऐसे पौधे घर के अंदर या घर के आंगन में लगाएं जाएं तो नकारात्मकता आती है और अशुभ होता है। 
 
चलिए आज जानते हैं कि वास्तुशास्त्र में किन पौधों को घर के अंदर या घर के आंगन में लगाने से मना किया जाता है और क्यों। 
 
बबूल
कहावत है कि बोया पेड़ बबूल का तो।।।इसी तरह वास्तु में भी कंटीले  फल वाले बबूल को घर के लिए अशुभ माना जाता है। इसे घर की चारदीवारी में नहीं उगाना चाहिए। ये पौधा नकारात्मकता लाता है घर परिवार में कलह का कारण बनता है।
 
पीपल का पेड़ 
यूं तो पीपल का पेड़ बहुत ही पवित्र माना जाता है हिंदू धर्म में इसकी पूजा का विधान है लेकिन पीपल के पेड़ को घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए। इससे घर में निगेटिविटी का आगमन होता है। अगर आपके घर या दीवार में कहीं पीपल का पेड़ उग भी आया है तो उसे तुरंत हटवा देना चाहिए। पीपल का पेड़ मंदिर या धर्म स्थान पर लगाना शुभ माना जाता है।
 
मेहंदी
मेहंदी भी पूजा पाठ और मांगलिक कार्यक्रमों का हिस्सा है लेकिन  इसके पौधे को घर के अंदर लगाने से मना किया जाता है। कहते हैं कि रात के वक्त मेहंदी के पेड़ पर बुरी शक्तियों का साया होता है इसलिए मेहंदी का पेड़ या पौधा घर के बाहर ही होना चाहिए।
 
इमली का पौधा
घर के अंदर इमली का पौधा लगाने की भी मनाही की जाती है। इमली का पौधा घर के अंदर लगाने  पर  पारिवारिक सदस्यों के बीच मनमुटाव होता है औऱ नोंक झोंक बढ़ जाती है। इससे घर में आर्थिक तंगी भी आती है। इसलिए इमली का पौधा घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए। 
 
बोनसाई
आजकल बोनसाई पौधों का जमाना है। इन्हें कांट छांट कर छोटा ही रखा जाता है। लेकिन ये पौधे घर की तरक्की में रुकावट बनते हैं इसलिए ऐसे पौधे घर में नहीं लगाने चाहिए। वास्तु में बोनसाई को आर्थिक रूप से रुकावट पैदा करने वाला पौधा कहा गया है।
कांटेदार कैक्टस आपने दफ्तरों में देखे होंगे। लेकिन घर में कैक्टस नहीं लगाना चाहिए। अपने कांटों की तरह ये परिवार में निगेटिविटी का कारण बनता है और आर्थिक तंगी आती है। 
 
कपास का पौधा
कपास के पौधे से रुई और फिर कपड़ा बनता है। लेकिन वास्तु शास्त्र में इसे घर में रखने की सलाह नहीं दी जाती है। ये पौधा घर में निगेटिविटी और बदहाली लाने का कारण बनता है।
calender
10 February 2023, 06:56 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो