Vastu Tips: घर में रखी ये चीजें लाती हैं बदकिस्मती, कहीं आपने भी तो नहीं दी है इन्हें अपने घर में जगह

घर में रखी हर छोटी-बड़ी चीजों का हमारे जीवन में अच्छा या फिर बुरा असर पड़ता है, कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो घर में सुख-समृद्धि लाने का काम करती हैं तो कई चीजें ऐसी भी होती हैं जो घर आने के बाद नकारात्मकता का प्रसार करती हैं, इससे व्यक्ति के जीवन पर भी असर पड़ता है। ऐसे में घर में लाई जाने वाली चीजों को वास्तु के हिसाब से लाना बेहतर माना जाता है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times
घर में रखी हर छोटी-बड़ी चीजों का हमारे जीवन में अच्छा या फिर बुरा असर पड़ता है, कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो घर में सुख-समृद्धि लाने का काम करती हैं तो कई चीजें ऐसी भी होती हैं जो घर आने के बाद नकारात्मकता का प्रसार करती हैं, इससे व्यक्ति के जीवन पर भी असर पड़ता है। ऐसे में घर में लाई जाने वाली चीजों को वास्तु के हिसाब से लाना बेहतर माना जाता है। तो आइए जानते हैं कौन सी वो चीजें है जिन्हें घर में लाने से कंगाली आ सकती है। 
 
1. पुराने अख़बार
 
ज्यादातर लोग अपने घरों में पुराने अख़बार को जमा करके रखते हैं और कई महीनों बाद फिर एक साथ इन्हें फेंकते या बेचते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अख़बार की रद्दी का ये ढेर घर में एक नहीं कई परेशानियों को लेकर आता है। इससे न सिर्फ घर में गंदगी फैलती है बल्कि कीड़े-मकौड़ों के पनपने का भी खतरा रहता है। एक तरीके से देखा जाए तो ये नकारात्मक शक्ति पैदा करने का काम करता है।
 
2. पुराने ख़राब पड़े ताले
 
आमतौर पर खराब पड़े ताले सभी के घरों में होते हैं, लेकिन वास्तु में इसे अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि जैसे अच्छा ताला किस्मत खोलने का प्रतीक होता है उसी तरह बंद या फिर खराब ताला घर में रहने से परिवार वालों के लिए दुर्भाग्य लेकर आता है।
 
3. पुराने फटे हुए कपड़े
 
वास्तु में कपड़ों का संबंध सीधे भाग्य से जुड़ा होता है, ऐसे में घर में जरूरी कपड़ों को ही रखना चाहिए।  जिन कपड़ों का इस्तेमाल नहीं हो रहा है, उन्हें फेंक दें या किसी जरूरतमंद को दे दें। 
 
4. बंद घड़ियां
 
घड़ी की सुइयां समय को आगे ले जाती हैं, और लोगों को जीवन में आगे बढ़ने में सहायता करती हैं। लेकिन घर में रखी बंद या खराब घड़ियां लोगों की किस्मत रोक भी देती हैं। इससे लोगों के जीवन में बुरा समय बना रहता है। ऐसे में बंद घड़ियां घर में नहीं रखनी चाहिए। 
 
5. ख़राब जूते-चप्पल
 
वास्तुशास्त्र में जूते-चप्पल को संघर्ष से जोड़कर देखा जाता है, ऐसे में अगर आप अपने जीवन में संघर्ष कम करना चाहते हैं तो जूते-चप्पल ठीक रखें। आपको कभी भी घर में पुराने, फटे या ख़राब हो चुके जूते-चप्पलों नहीं रखना चाहिए, वरना आपको हर छोटे-बड़े काम के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। 
 
6. पुरानी मूर्तियां और चित्र
 
घर में खुशहाली और सकारात्मक वातावरण बनाये रखने के लिए पुरानी हो चुकी देवी-देवताओं की मूर्तियां और चित्रों को हटा देना चाहिए। इन्हें समय-समय पर बदलते रहना चाहिए, इन्हें या तो जमीन में दबा दें या जल में प्रवाहित कर दें। 
 
7. जंग लगी हुई चीजें
 
हमारे घरों में अक्सर लोहे के औजारों की जरुरत पड़ती रहती है, लेकिन इनका इस्तेमाल होते ही हम इन्हें भी जंग लगने के लिए छोड़ देते हैं। ऐसे जंग लगे औजारों को घर में रखने से कलेश बढ़ता हैं, परेशानियां बढ़ती हैं। वास्तु के अनुसार नुकीले औजार जंग लगने के कारण और भी खतरनाक हो जाते हैं इसलिए इस तरह के औजार घर में बिल्कुल ना रखें।   
 
calender
04 August 2022, 12:30 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो