ॐलोक आश्रम: कर्म और फल के बीच क्या संबंध है? भाग-3

जब आपके जीवन के लक्ष्य दूसरे निर्धारित करते हैं तो आपका खुश रहना मुश्किल हो जाता है और जब आप अपने जीवन के लक्ष्य खुद निर्धारित करते हो तो आप सुखी रहते हो।

Saurabh Dwivedi
Saurabh Dwivedi

जब आपके जीवन के लक्ष्य दूसरे निर्धारित करते हैं तो आपका खुश रहना मुश्किल हो जाता है और जब आप अपने जीवन के लक्ष्य खुद निर्धारित करते हो तो आप सुखी रहते हो। भगवान कृष्ण गीता में यही कहते हैं कि निष्काम भाव से कर्म करो न तो किसी की अपेक्षा पूरी करने के लिए काम करो न किसी से अपेक्षा रखो। जो अपेक्षा है वो प्रभु से रखो। अगर परमपिता परमात्मा से आप अपनी अपेक्षाएं रखोगे तो आप देखोगे कि आप न तो किसी को दुख दे रहे हो और न किसी के कर्म से आपको दुख मिलेगा और जब आप दुखों से मुक्त हो जाओगे तो एक शांति की अवस्था आपके जीवन में आएगी और ऐसी शांति की अवस्था आपको आध्यात्म की ओर अपने आप ले जाएगी। यह कर्म ही है जो हमारे जीवन में सुख ला सकता है शांति ला सकता है।

तरक्की या सफलता दो रूपों में होती है। एक तो जिस रूप में संसार हमें देखता है और दूसरा रूप है जो हम मानते हैं। अगर हम अपने उद्देश्यों को बाहर और दूसरे में ढूंढ़ते रहेंगे तो हो सकता है कि समाज हमें सफल मान ले लेकिन हम वास्तविक रूप से सफल नहीं हैं। सबसे पहला हमारा जज हम खुद हैं हमारी अन्तरात्मा है। हम जो भी काम कर रहे हैं अगर हमारी अन्तरात्मा हमसे सहमत है तो मानेंगे की हम सफल हैं हम अपनी सफलता हम खुद निर्धारित करेंगे और दूसरी हमारी सफलता निर्धारित करेगा समाज। जीवन में सफलता क्या है तरक्की क्या है हमें निर्धारित करना है न कि दूसरो के आधार पर तय करना है। हमारी विडंबना ये है कि हम हमेशा अपनी वासनाओं के पीछे भागते रहते हैं। अपने जीवन का लक्ष्य हमें निर्धारित करना है जीवन में करना क्या है ये हमें निर्धारित करना है और वही असली तरक्की है। 

हमें दुख और तनाव कब होता है? हम सबसे पहले परिणामों को देखने लगते हैं। परिणाम आपके दिमाग पर दबाव बनाना शुरू कर देता है। हम अपने कर्म करते जाएंगे तो परिणाम हमारे पीछे ही आएंगे। चिंता वो चीज है जिसके बारे में हम कुछ नहीं कर सकते। हम परिणामों से जितना अपने आप को मुक्त कर लेंगे उतनी क्षमता हममें बढ़ जाएगी। चिंता परिणाम के बारे में सोचने से होता है। अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर सारा फोकस कर्म पर होना चाहिए। 

calender
17 January 2023, 06:26 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो