Dhanteras 2025: सोना-चांदी, वाहन व अन्य सामान खरीदने का सही समय, यहां जानें पूजन विधि व शुभ मुहूर्त
Dhanteras 2025: धनतेरस का त्योहार सुख-समृद्धि का प्रतीक है माना जाता है. इस शुभ दिन नई चीजें खरीदने से घर में धन की देवी लक्ष्मी का वास हो जाता है. तो आइए आज धनतेरस पर सोना-चांदी से लेकर अन्य सामान की खरीदारी व पूजन के शुभ मुहूर्त जानें.

Dhanteras 2025: आज शनिवार, 18 अक्टूबर 2025 को समूचे देश में श्रद्धा और आस्था के साथ धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है. यह पर्व हर वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है. आयु, स्वास्थ्य, और धन-समृद्धि की प्राप्ति के लिए इस दिन को अत्यंत शुभ माना जाता है. लोग भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर देवता की पूजा करके सुख-समृद्धि की कामना करते हैं.
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस पर सोना, चांदी, बर्तन और अन्य नई वस्तुएं खरीदना बेहद शुभ माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि इस दिन शुभ मुहूर्त में की गई खरीदारी से जीवन में अक्षय सुख, समृद्धि और शांति का वास होता है. जानें आज के दिन से जुड़े खास पूजा व खरीदारी के शुभ समय.
धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त 2025
हिंदू पंचांग के अनुसार, त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 18 अक्तूबर 2025 को दोपहर 12:18 बजे से हो रही है और इसका समापन 19 अक्टूबर को दोपहर 01:51 बजे होगा.
धनतेरस पूजा के लिए विशेष शुभ मुहूर्त आज शाम:-
07:16 PM से 08:20 PM तक रहेगा.
पूजा की कुल अवधि: 1 घंटा 4 मिनट
धनतेरस पर खरीदारी के लिए विशेष शुभ मुहूर्त
प्रदोष काल और वृषभ काल को धनतेरस पर खरीदारी के लिए अत्यंत उत्तम माना जाता है. मान्यता है कि इन कालों में की गई खरीदारी से धन में वृद्धि होती है.
प्रदोष काल: शाम 05:48 बजे से रात 08:20 बजे तक
वृषभ काल: शाम 07:16 बजे से रात 09:11 बजे तक
धनतेरस 2025 पर अन्य शुभ मुहूर्त में खरीदारी
इस धनतेरस पर अमृत काल, अभिजीत मुहूर्त और विजय मुहूर्त भी मिल रहे हैं, जो खरीदारी के लिए बेहद शुभ माने जाते हैं.
-
अमृत काल: सुबह 08:50 से 10:33 तक
-
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:43 से 12:29 तक
-
विजय मुहूर्त: दोपहर 02:00 से 02:46 तक
-
गोधूलि मुहूर्त: शाम 05:48 से 06:14 तक
-
सायाह्न संध्या: शाम 05:48 से 07:04 तक
मान्यता है कि धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में की गई खरीदारी से जीवन में सुख, समृद्धि और धनवृद्धि होती है.
Disclaimer: ये धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है, JBT इसकी पुष्टि नहीं करता.


