इन तारीखों को जन्में लोग हंसी के पीछे छिपा लेते हैं अपना दर्द, नहीं शेयर करते अपने दिल की बातें
हर व्यक्ति अपनी भावनाओं को अलग-अलग तरीके से व्यक्त करता है. कुछ लोग अपनी परेशानी खुलकर बता देते हैं, जबकि कुछ लोग अपने दर्द को मुस्कान के पीछे छिपाकर रखते हैं. अंक ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक मूलांक 2, 6 और 9 वाले लोग इस स्वभाव के होते हैं.

नई दिल्ली: हर व्यक्ति अपनी भावनाओं को अलग-अलग तरीके से व्यक्त करता है. कुछ लोग अपनी परेशानी खुलकर बता देते हैं, जबकि कुछ लोग अपने दर्द को मुस्कान के पीछे छिपाकर रखते हैं. अंक ज्योतिष के अनुसार कुछ विशेष मूलांक वाले लोगों का स्वभाव ऐसा होता है कि वे अपनी तकलीफ किसी के सामने आसानी से जाहिर नहीं करते.
उनका मानना होता है कि अपनी परेशानियों से दूसरों को दुखी करने से बेहतर है उन्हें खुद ही सह लेना. अंक ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक मूलांक 2, 6 और 9 वाले लोग इस स्वभाव के होते हैं. ये लोग बाहर से सामान्य और खुश नजर आते हैं, लेकिन मन की बातें अक्सर अपने तक ही सीमित रखते हैं.
मूलांक 2
मूलांक 2 वाले लोगों को सबसे अधिक भावुक माना जाता है, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 2 होता है. माना जाता है कि इन पर चंद्रमा का प्रभाव अधिक रहता है. ऐसे लोग दूसरों की भावनाओं को अच्छी तरह समझते हैं, लेकिन अपनी तकलीफ किसी से साझा करने से बचते हैं. मुश्किल समय में भी ये सामान्य व्यवहार करने की कोशिश करते हैं.
मूलांक 6
वहीं मूलांक 6 वाले लोग परिवार और रिश्तों को सबसे ज्यादा महत्व देते हैं. इस मूलांक में 6, 15 और 24 तारीख को जन्मे लोग आते हैं. अंक ज्योतिष के अनुसार ये लोग अपने प्रियजनों की खुशी के लिए कई बार अपनी इच्छाओं और परेशानियों को भी नजरअंदाज कर देते हैं. ये अपने आसपास सकारात्मक माहौल बनाए रखने का प्रयास करते हैं और अपने दुख को दिल में ही दबाकर रखते हैं.
मूलांक 9
मूलांक 9 के लोग बाहर से आत्मविश्वासी और मजबूत दिखाई देते हैं. इस मूलांक में 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोग शामिल होते हैं. माना जाता है कि ये लोग भावनात्मक रूप से काफी संवेदनशील होते हैं, लेकिन अपनी भावनाएं खुलकर व्यक्त नहीं कर पाते। वे अपने संघर्ष और दर्द को खुद तक ही सीमित रखना पसंद करते हैं. हालांकि, विशेषज्ञ यह भी मानते हैं कि किसी व्यक्ति का स्वभाव केवल मूलांक से तय नहीं होता. परवरिश, परिस्थितियां और व्यक्तिगत अनुभव भी व्यक्तित्व को प्रभावित करते हैं.
डिस्क्लेमर: यह जानकारी अंक ज्योतिष से जुड़ी मान्यताओं पर आधारित है. JBT इस लेख की पुष्टि नहीं करता।


