संतान सुख पाने के लिए रविवार को करें ये कुछ खास उपाय, घर में छा जाएगी खुशियों की बहार

रविवार को पूजा-पाठ और व्रत के साथ संतान सुख पाने के लिए कुछ खास उपाय किए जाते हैं. मान्यता है कि इन सरल उपायों से घर में खुशियां और बच्चों की खुशकिस्मती दस्तक देती है. आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

सनातन धर्म शास्त्रों के अनुसार सूर्य देव प्रमुख देवताओं में अग्रणी स्थान रखते हैं. उनकी उत्पत्ति से पहले समूचा संसार घने अंधकार में डूबा हुआ था. सनातन ग्रंथों में सूर्य भगवान से जुड़े अनेक व्रतों और त्योहारों का विस्तार से उल्लेख मिलता है. रविवार का दिन पूर्णतः भगवान सूर्य को समर्पित है. इस दिन उनकी विशेष पूजा-अर्चना और व्रत का पालन किया जाता है, जिससे सूर्य देव अत्यधिक प्रसन्न होते हैं. धार्मिक मान्यता है कि व्रत और पूजन से प्रसन्न होकर सूर्य देव आरोग्यता और जीवन में सफलता का आशीर्वाद देते हैं. उनकी कृपा से बीमारियों से मुक्ति मिलती है और जीवन खुशहाल हो जाता है.

संतान प्राप्ति के लिए करें ये उपाय

रविवार के दिन पूजा-पाठ और व्रत के साथ-साथ संतान सुख की प्राप्ति के लिए कुछ विशेष उपाय भी किए जाते हैं. मान्यता है कि इन उपायों को करने से खुशियां घर आती हैं.

सूर्य देव का पूजन करें - रविवार को सुबह विधि-विधान से सूर्य देव का पूजन करें उनको जल में गुड़ और लाल फूल मिलाकर अर्घ्य चढ़ाएं.

सूर्य देव के मंत्र जाप करें: सूर्य देव के मंत्र ‘ॐ आदित्याय नमः’ का 108 बार जाप करें.दान करें: रविवार के दिन तांबे की वस्तु, गुड़, या लाल कपड़े का दान अवश्य करें.

लाल गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं: रविवार के दिन लाल गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं. ऐसा करने से संतान सुख में आ रही बाधाएं दूर होती हैं.

व्रत रखें: संतान की कामना के लिए रविवार का व्रत रखें और शाम के सिर्फ सात्विक भोजन ही ग्रहण करें.

रविवार के व्रत का महत्व 

स्कंद और नारद पुराण में रविवार व्रत का उल्लेख मिलता है. इसमें बताया गया है कि जिनकी कुंडली में सूर्य कमजोर है, उनको विशेष रूप से रविवार का व्रत रखना चाहिए. इस व्रत की शुरुआत किसी भी मास के शुक्ल पक्ष के पहले रविवार से की जा सकती है. 12 रविवार व्रत और विधि-विधान से पूजा कर उद्यापन कर दें.

Disclaimer: ये धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है, JBT इसकी पुष्टि नहीं करता.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो