Shani-Rahu Yog: शनि-राहु के बन रहे खतरनाक संयोग, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा इसका असर

Shani-Rahu Yog Effect: शनि-राहु के खतरनाक संयोग बनने से अक्टूबर महीने तक कुछ राशियों के जीवन में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। इसलिए शनि और राहु के खतरनाक संयोग से कुछ राशियों को सावधानी बरतने की बेहद जरूरत है।

Deeksha Parmar
Deeksha Parmar

हिंदू धर्म शास्त्र में शनि देव को कर्मफल दाता माना गया है। शनि देव कुंभ राशि से गुजरते हुए शतभिषा नक्षत्र में पहुंच चुके है। शतभिषा नक्षत्र के स्वामी राहु है लेकिन यह कुंभ राशि में शामिल होता है  इसलिए इस राशि के स्वामी शनि को माना जाता है। बता दें कि शनि देव शतभिषा नक्षत्र के पहले चरण में प्रवेश कर चुके है जहां 17 अक्टूबर 2023 तक विराजमान रहेंगे। इस दौरान शनि और राहु के संयोग से कुछ राशियों पर काफी इफेक्ट पड़ सकता है तो आइए जानते है कि शतभिषा नक्षत्र के प्रथम चरण में किन राशियों को सावधान रहने की आवश्यकता है।

 कन्या राशि- शतभिषानक्षत्र में शनि का प्रवेश हो गया है ऐसे में कन्या राशि के जातकों को सचेत रहनेकी जरूरत है। शनि और राहु का संयोग बनने से कन्या राशि के जातकों को आर्थिक परेशानियोंका सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आपको सोच समझकर कोई भी फैसला लें।

कर्क राशि- शनिदेव का शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करने से कर्क राशि वाले जातकों के लिए कोई अशुभ समाचार ला सकता है। जिससे स्वास्थ्य में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अगर आप मकान या जमीन खरीदने का मन बना रहे हैं तो फिलहाल इस प्लान को टाल दें नहीं तो आपको कर्ज जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि-शनि देव, का शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करने से वृश्चिक राशि के जातकों को पैतृक संपत्ति से जुड़ी कई समस्या का सामना करना पड़ सकता है  साथ ही घर के परिजनों की तबीयत भी बिगड़ सकतीहै। इन सबके बीच आपके खर्चे भी बढ़ सकते है। इसलिए वृश्चिक राशि के लोगों को अपने खर्च पर नियंत्रण रखने की सख्त जरूरत है। 

कुंभ राशि-शतभिषा नक्षत्र में शनि देव के प्रवेश से कुंभ राशि के जातकों के जीवन में भी काफीकुछ समस्याएं आ सकती है। कई बार आप ऐसी स्थिति से भी गुजर सकते है जहां आपको कठोर निर्णय भी लेना पड़ सकता है। इस दौरान आपको अपने अंदर की भावनाओं पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा नहीं तो आप विवादों में फससकते है। 

मीन राशि- शनि देव शतभिषा नक्षत्र के पहले चरण में प्रवेश करचुके हैं ऐसे में मीन राशि वाले लोगों को सावधानियां बरतने की आवश्यकता है। शनिदेव का शतभिषा नक्षत्र में  प्रवेश करनामीन राशि वाले के लिए प्रतिकूल रहेगा।

 मीन राशि वाले को आर्थिक मामलों पर सर्तकर्ता और फिजूल खर्च से बचने कीबेहद जरूरी है। नहीं तो आपका बजट बिगड़ सकता है। शतभिषा नक्षत्र के दौरान मीनराशि वाले जातकों को अपनी कीमती समानों को सुरक्षित रखनी चाहिए साथ ही दुर्घटना कीभी आशंका बन रही है इसलिए अपनी सेहत का भी विशेष ध्यान रखें। 

calender
13 April 2023, 06:13 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो