CWG 2022: लॉन बॉल में भारत ने गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के पांचवें दिन भारत ने लॉन बॉल प्रतियोगित में साउथ अफ्रीका को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसके साथ ही भारत के पास अब इन राष्ट्रमंडल खेलों में कुल 4 स्वर्ण पदक हो गए है।

Vishal Rana
Edited By: Vishal Rana

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के पांचवें दिन भारत ने लॉन बॉल प्रतियोगिता में साउथ अफ्रीका को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसके साथ ही भारत के पास अब इन राष्ट्रमंडल खेलों में कुल 4 स्वर्ण पदक हो गए है। भारत ने फाइनल में अफ्रीकी टीम को 17-10 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। यह राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में लॉन बॉल में भारत का पहला पदक है। देश को बर्मिंघम में चौथा स्वर्ण पदक मिला है। भारत की इस विजय टीम में लवली चौबे, पिंकी, नयनमोनी सैकिया और रूपा रानी टिर्की की चौकड़ी शामिल है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag