CWG 2022: PM MODI ने गोल्ड जीतने पर पावरलिफ्टर सुधीर को दी बधाई

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत केनाम एक और गोल्ड मेडल हो गया है। पैरा-पावरलिफ्टर सुधीर ने मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले वह पहले पैरा-पावरलिफ्टर बन गए है।

Vishal Rana
Edited By: Vishal Rana

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत केनाम एक और गोल्ड मेडल हो गया है। पैरा-पावरलिफ्टर सुधीर ने मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले वह पहले पैरा-पावरलिफ्टर बन गए है। पुरुषों के हेवीवेट कैटेगरी में सुधीर ने 212 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता है। अब भारत के खाते में कुल 20 पदक हो गए है। जिनमे 6 गोल्ड, 7 रजत और 7 कांस्य पदक है। स्वर्ण पदक जीतने पर पीएम मोदी ने सुधीर की तारीफ करते हुए उनको बधाई दी।

 

पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा, “सुधीर द्वारा राष्ट्रमंडल खेलों 2022 पैरा-स्पोर्ट्स मेडल काउंट की शानदार शुरुआत! उन्होंने एक शानदार गोल्ड मेडल जीता। वह मैदान पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्हें आगामी सभी प्रयासों के लिए बधाई और शुभकामनाएं।"

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag