IND vs ZIM: अगर भारत हारता है तो जिम्बाब्वे के लड़के से शादी करेगी ये पाक एक्ट्रेस

टी20 विश्व कप 2022 में भारत का शानदार अभियान लगातार जारी है भारत चार में से 3 मैच जीतकर प्वॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है। अब भारत का अगला मुकाबला जिम्बाब्वे के साथ होगा। जिसको लेकर पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने ऐसी बात कह दी है जिसको सुनकर और देखकर सब हैरान है।

Vishal Rana
Vishal Rana

टी20 विश्व कप 2022 में भारत का शानदार अभियान लगातार जारी है भारत चार में से 3 मैच जीतकर प्वॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है। अब भारत का अगला मुकाबला जिम्बाब्वे के साथ होगा। जिसको लेकर पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने ऐसी बात कह दी है जिसको सुनकर और देखकर सब हैरान है। दरअसल भारत और जिम्बाब्वे के मैच से पहले पाक एक्ट्रेस सहर शिनवारी का एक अटपटा ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

ट्वीट करते हुए सहर शिनवारी ने लिखा कि, ''मैं जिम्बाब्वे के लड़के से शादी करूंगी, अगर जिम्बाब्वे की टीम अगले मैच में चमत्कारिक ढंग से भारत को हरा देती है।'' जिसके बाद उनका यह ट्वीट काफी वायरल हो रहा है और अपने इस ट्वीट के चलते उनको काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा रहा है। उनको ट्रोल करते हुए एक यूजर्स ने लिखा कि, ऐसे तो आप जिंदगी भर अकेली रहेंगी। बताते चले, बुधवार को भारत और बांग्लादेश के मैच में भी वे भारत की हार की दुआं कर रही थी।

 

दरअसल, पाकिस्तान को अपने दूसरे मैच में जिम्बाब्वे के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। तब से पाकिस्तान के इस टी20 विश्व कप में समीकरण बिगड़ रहें हैं। इस हार के बाद पूरी पाक टीम को काफी ट्रोल भी किया गया है। वहीं अब पाकिस्तानी फैंस जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की हार की कामना कर रहें हैं। जिसको लेकर ही पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने ऐसा ट्वीट किया है।

 

और पढें..............

T20 World Cup 2022: विराट कोहली पर नुरुल हसन पर लगाया FAKE FIELDING का आरोप

calender
03 November 2022, 04:14 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो