राजनीति का दामन थाम आज जनता की सेवा कर रहे ये पूर्व भारतीय खिलाड़ी

भारतीय क्रिकेट टीम के पू्र्व खिलाड़ियों ने संन्यास लेने के बाद कुछ खिलाड़ियों ने कमेंट्री को अपनाया, कुछ ने कोच के पद को अपना तो कुछ ने राजनीति का दामन थामा।

Vishal Rana
Vishal Rana

भारतीय क्रिकेट टीम के पू्र्व खिलाड़ियों ने संन्यास लेने के बाद कुछ खिलाड़ियों ने कमेंट्री को अपनाया, कुछ ने कोच के पद को अपना तो कुछ ने राजनीति का दामन थामा। आज हम आपको कुछ ऐसे ही पूर्व खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहें है जो आज के समय में अलग-अलग पार्टी का हाथ थाम कर जनता की सेवा कर रहे है।

गौतम गंभीर

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर साल 2007 में टी20 विश्व कप और साल 2011 में वनडे विश्व कप टीम का हिस्सा रह चुके हैं। साल 2018 में गौतम गंभीर ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। हालांकि अब वह राजनीति में आ चुके है। साल 2019 में गौतम गंभीर ने भाजपा का हाथ थामा और वह अब भारतीय जनता पार्टी की तरफ से लोकसभा सांसद हैं।

हरभजन सिंह

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह भी क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। जिसके बाद हरभजन ने 18 जुलाई, 2022 को आम आदमी पार्टी का हाथ थाम लिया था। उन्होंने राज्यसभा मेंबर के रूप में शपथ ली थी।

कीर्ति आजाद

कीर्ति आजाद साल 1983 वर्ल्डकप विजेता टीम का हिस्सा रहें है। क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद कीर्ति आजाद ने राजनीति में पैर रखा। उनके पिता भी राजनीति से ताल्लुकात रखते थे। अब कीर्ति टीएमसी पार्टी के साथ है।

मोहम्मद अजहरुद्दीन

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी और कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने बहुत पहले ही टीम इंडिया से संन्यास ले लिया था। उन्होंने भारत के लिए 99 टेस्ट और 334 वनडे मैच खेले हैं। उन्होंने साल 2009 में कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया था।

मनोज तिवारी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी मनोज तिवारी अपने क्रिकेट करियर में उतना सफल नहीं रहें जितना की वे अपने राजनीति करियर में है। मनोज इस समय बंगाल सरकार में खेल और युवा मामलों के राजमंत्री है।

calender
21 August 2022, 12:28 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो