एक्सीडेंट के बाद ऋषभ पंत का पहला ट्वीट आया सामने, सभी का किया धन्यवाद

नए साल के पहले ऋषभ पंत का भीषण कार एक्सीडेंट हो गया था जिसके बाद से वे अस्पताल में भर्ती है। एक्सीडेंट के बाद ऋषभ पंत का पहला ट्वीट सामने आया है। इस मुश्किल दौर में साथ देने और उनकी सलामती के लिए दुआए करने के लिए उन्होंने सभी का धन्यवाद किया है। इसके अलावा ट्वीट करके उन्होंने अपनी सर्जरी और आगे तैयारियों को लेकर भी जानकारी दी है।

Vishal Rana
Vishal Rana

नए साल के पहले ऋषभ पंत का भीषण कार एक्सीडेंट हो गया था जिसके बाद से वे अस्पताल में भर्ती है। एक्सीडेंट के बाद ऋषभ पंत का पहला ट्वीट सामने आया है। इस मुश्किल दौर में साथ देने और उनकी सलामती के लिए दुआएं करने के लिए उन्होंने सभी का धन्यवाद किया है। इसके अलावा ट्वीट करके उन्होंने अपनी सर्जरी और आगे तैयारियों को लेकर भी जानकारी दी है।

पहले ट्वीट में पंत ने लिखा कि, "अपने दिल की गहराई से, मैं अपने सभी प्रशंसकों, साथियों, डॉक्टरों और फिजियो को भी आपकी तरह के शब्दों और प्रोत्साहन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।" आगे उन्होंने लिखा कि, "मैं सभी समर्थन और शुभकामनाओं के लिए विनम्र और आभारी हूं। मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मेरी सर्जरी सफल रही। रिकवरी का रास्ता शुरू हो गया है और मैं आगे की चुनौतियों के लिए तैयार हूं।"

 

बता दे, नए साल से पहले ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट हो गया था इस हादसे में उनकी कार जलकर खाक हो गई थी जिसके बाद उनको देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उसके उनको वहां से मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। फिर पंत की यहा लिगामेंट रीकंस्ट्रक्शन की सफल सर्जरी हुई।

इस सर्जरी से उबरने के लिए पंत को कम से कम 6 से 7 महीने का समय लगने वाला है। हालांकि अभी पंत को मैदान पर देखने के लिए फैंस को काफी इंतजार करना होगा। पंत इस साल होने वाले आईपीएल, वनडे विश्व कप और एशिया कप से भी बाहर रहेंगे। जानकारी के मुताबिक उनको पूरी तरह से ठीक होने में एक साल का समय लग सकता है। हालांकि पंत तेजी से रिकवर भी कर रहे है। जो फैंस के लिए खुशखबरी है।

ये खबर भी पढ़ें।

क्या 34 साल के इंतजार को खत्म करके भारत में अपनी पहली वनडे सीरीज जीत पाएगी न्यूजीलैंड?

calender
16 January 2023, 07:39 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो