रिकवरी को तैयार ऋषभ पंत, जल्द ही मिलेगी अस्पताल से छुट्टी

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत एक्सीडेंट के बाद से अस्पताल में भर्ती है जहां उनका इलाज चल रहा है फिलहाल ऋषभ पंत मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती है जहां उनकी लिगामेंट सर्जरी भी हो चुकी है। जिसके बाद अब पंत के फैन के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। बता दें, पंत को जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिलने वाली है। जिसके बाद उनकी असली रिकवरी का काम शुरू होगा।

Vishal Rana

अगर पंत जल्द से जल्द से रिकवरी कर लेते है तो वह समय दूर नहीं जब पंत अपने अंदाज में एक बार फिर से क्रिकेट मैदान पर खेलते हुए दिखेंगे। बीसीसीआई सूत्रों के मुताबिक, "डॉक्टरों का कहना है कि पंत की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है अगर जल्द ही पंत रिकवर कर लेते है तो इस हफ्ते तक उनको अस्पताल से छु्ट्टी मिल जाएगी।"

बता दें, बीसीसीआई लगातार पंत की हालत पर नजरें बनाए हुए है और उनकी हालत की अपडेट लगातार फैंस के साथ साझा कर रहे है। बता दें, 30 दिसंबर को ऋषभ पंत का अपने होमटाउन रुड़की जाते हुए भयानक कार एक्सीडेंट हो गया था इस हादसे में पंत बाल-बाल बचे थे जिसके बाद उनको देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहां कुछ दिन इलाज होने के बाद उनको बीसीसीआई ने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट करा दिया था और यहीं पर उनकी इस महीने लिगामेंट सर्जरी हुई है।

हालांकि एक्सपर्ट का मानना है कि अभी पंत को पूरी तरह से फिट होकर मैदान पर लौटने में कम से कम 6 महीने का समय लगेगा ही। यानी की इस बार पंत आईपीएल में भी नहीं खेलते हुए दिखाई देंगे। हालांकि उनके जल्द से जल्द उनके ठीक होने की कामना कर रहे है। इसी महीने पंत ने अपने फैंस के लिए एक्सीडेंट के बाद पहला ट्वीट किया था और सबका धन्यवाद भी किया था।

calender
31 January 2023, 01:08 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो