मैदान पर वापसी करने को तैयार ऋषभ पंत! इस दिन होंगे अस्पताल से डिस्चार्ज

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत लगभग तीन हफ्ते पहले कार एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। फिलहाल उनका मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं अब जानकारी सामने आ रही है कि दो हफ्तों के बाद ऋषभ पंत को अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

Vishal Rana
Vishal Rana

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत लगभग तीन हफ्ते पहले कार एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। फिलहाल उनका मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं अब जानकारी सामने आ रही है कि दो हफ्तों के बाद ऋषभ पंत को अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। बता दे, बीते दिनों के उनके घुटने के लिगामेंट की सर्जरी की गई थी हादसे के दौरान उनके घुटने के तीन लिगामेंट टूट गए थे जिनमे से दो की सफल सर्जरी हो चुकी है।

तीसरे लिगामेंट को लेकर डॉक्टरों का कहना है कि यह लिगामेंट खुद जुड़ जाता है जिसके बाद उम्मीद लगाई जा रही है कि दो हफ्तों के अंदर पंत को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। जिसके बाद पंत जल्द ही मैदान पर लौटने के लिए अपना रिहैब शुरू कर सकते है।

बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार, "ऋषभ के घुटने के लिगामेंट टूटे थे। डॉक्टर का कहना है कि मीडियल कोलेटरल लिगामेंट (MCL) की सर्जरी बेहद जरूरी थी। अब पोस्टेरियर क्रुसिएट लिगामेंट (PCL) की स्थिति का अवलोकन दो हफ्तों में किया जाएगा। उम्मीद है कि अब सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ेगी।"

हालांकि इतनी जल्दी उनकी मैदान पर वापसी इतनी संभव नहीं है अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद काउंसलिंग सेशन से भी गुजरना। कुल मिलाकर उनको मैदान पर वापसी करने के लिए लगभग 6 महीने लग सकते है। वहीं इससे पहले सोमवार को एक्सीडेंट के बाद ऋषभ पंत का पहला ट्वीट सामने आया था। इस मुश्किल दौर में साथ देने और उनकी सलामती के लिए दुआएं करने के लिए उन्होंने सभी का धन्यवाद किया है। इसके अलावा ट्वीट करके उन्होंने अपनी सर्जरी और आगे तैयारियों को लेकर भी जानकारी दी थी।

बता दे, नए साल से पहले ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट हो गया था इस हादसे में उनकी कार जलकर खाक हो गई थी जिसके बाद उनको देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उसके उनको वहां से मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। फिर पंत की यहा लिगामेंट रीकंस्ट्रक्शन की सफल सर्जरी हुई।

ये खबर भी पढ़ें

एक्सीडेंट के बाद ऋषभ पंत का पहला ट्वीट आया सामने, सभी का किया धन्यवाद

calender
18 January 2023, 12:59 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो