सचिन तेंदुलकर ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर की पहली पुण्यतिथि पर दिया भावुक संदेश

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर लता दी को बहुत पसंद करते थे और वे उनको अपनी मां की तरह मानते थे इतना ही नहीं लता दी भी सचिन से बहुत प्यार करती थी। दोनों के बीच मां-बेटे जैसा रिश्ता था। वहीं आज लता दी की पहली पुण्यतिथि पर सचिन तेंदुलकर ने उनको याद किया।

Vishal Rana
Vishal Rana

स्वर कोकिला लता मंगेशकर की आज पहली पुण्यतिथि है। लता दी हिंदी सिनेमा की महान गायिका रहीं। लता मंगेशकर आज हमारे बीच नहीं है लेकिन उनके मधुर गीत हमेशा दुनिया में सुने जाएंगे। लता दी ने बॉलीवुड की बहुत सी फिल्मों के गाने गाए हैं। आज हर किसी की जुबान पर उनके गीत चढ़े हुए हैं। संगीत इंडस्ट्री में दिए गए अतुलीय योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर लता दी को बहुत पसंद करते थे और वे उनको अपनी मां की तरह मानते थे इतना ही नहीं लता दी भी सचिन से बहुत प्यार करती थी। दोनों के बीच मां-बेटे जैसा रिश्ता था। वहीं आज लता दी की पहली पुण्यतिथि पर सचिन तेंदुलकर ने उनको याद किया।

सचिन ने लता दी को याद करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट में उन्होंने लता दी की एक तस्वीर शेयर करके उनका गाना 'मेरा साया साथ होगा' के कुछ बोल भी लिखे। इसके अलावा उन्होंने लिखा कि, "आपको गए हुए एक साल हो गया लता दीदी, पर आपका साया हमेशा साथ होगा।"

 

साल 2010 में लता दी ने सचिन तेंदुलकर को भारत रत्न देने की अपील की थी लता दी कहती थी कि, सचिन ने हमे बहुत गर्व कराया है और वो हमारे लिए भारत रत्न है। लता दी के निधन पर भी सचिन ने एक भावुक नोट लिखकर उनको भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी थी।

बता दें, लता मंगेशकर की 6 फरवरी यानी आज पहली पुण्यतिथि है। लता दीदी को को याद करते हुए कई कार्यक्रमों का आजोयन किया गया है। मुबंई में आज कई जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

calender
06 February 2023, 03:39 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो