शुभमन गिल ने दोहरे शतक से बनाए कई खास रिकॉर्ड, सचिन को भी छोड़ा पीछे

शुभमन गिल ने दोहरा शतक जड़ा है। गिल ने 149 गेंदों पर 19 चौके और 9 छक्कों के साथ 208 रनों की पारी खेली है। बता दे, शुभमन गिल का यह वनडे इंटरनेशनल करियर का पहला दोहरा शतक है। गिल अब भारत की तरफ से वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले पांचवे भारतीय क्रिकेटर बन गए।

Vishal Rana
Vishal Rana

IND vs NZ 1st ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच हैदराबाद में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 349 रन बनाए है। इस मैच भारत की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए शुभमन गिल ने दोहरा शतक जड़ा है।

गिल ने 149 गेंदों पर 19 चौके और 9 छक्कों के साथ 208 रनों की पारी खेली है। बता दे, शुभमन गिल का यह वनडे इंटरनेशनल करियर का पहला दोहरा शतक है। गिल अब भारत की तरफ से वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले पांचवे भारतीय क्रिकेटर बन गए।

दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने

अपने पहले दोहरे शतक के साथ शुभमन गिल के नाम एक खास उपलब्धि भी दर्ज हो गई है। बता दें, गिल दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए है। गिल ने 23 साल 132 दिन की उम्र में यह कारनामा करके दिखाया है। इससे पहले यह कारनामा इशान किशन ने करके दिखाया था। इशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ 24 साल 145 दिन की उम्र में दोहरा शतक लगाया था लेकिन अब किशन को पछाड़कर गिल पहले स्थान पर आ गए है।

सचिन का तोड़ा रिकॉर्ड

इस दोहरे शतक के साथ शुभमन गिल ने टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। बता दें, न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम ही थी।

सचिन ने साल 1999 में कीवी टीम के खिलाफ नाबाद 186 रनों की पारी खेली थी लेकिन अब गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 208 रनों की पारी खेलकर इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। अब गिल भारत की तरफ से कीवी टीम के खिलाफ सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ी बन गए है।

ये खबर भी पढ़ें

IND vs NZ 1st ODI: शुभमन गिल ने जड़ा दोहरा शतक, भारत ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 350 रन का लक्ष्य

calender
18 January 2023, 07:14 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो