वेस्टइंडीज के घातक खिलाड़ी कायरन पोलार्ड ने IPL से लिया संन्यास

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के नए सीजन के लिए दिसंबर में मिनी ऑक्शन होगा वहीं उससे पहले आज खिलाड़ियों ने रिटेंशन लिस्ट भारतीय कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को सौंपी है। लेकिन ठीक इससे पहले वेस्टइंडीज के घातक खिलाड़ी काइरन पोलार्ड ने आईपीएल से अपने संन्यास का ऐलान करके मुंबई इंडियंस के फैंस को चौंका दिया है।

Vishal Rana
Vishal Rana

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के नए सीजन के लिए दिसंबर में मिनी ऑक्शन होगा वहीं उससे पहले आज खिलाड़ियों ने रिटेंशन लिस्ट भारतीय कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को सौंपी है। लेकिन ठीक इससे पहले वेस्टइंडीज के घातक खिलाड़ी कायरन पोलार्ड ने आईपीएल से अपने संन्यास का ऐलान करके मुंबई इंडियंस के फैंस को चौंका दिया है।

मुंबई इंडियंस के लिए यह एक बहुत बड़ा झटका है क्योंकि काफी सीजन पोलार्ड ने मुंबई इंडियंस के लिए बहुत से मैच खेले है और उन्होंने कई अहम मौकों पर मुंबई को बड़े-बड़े मैच जीताए है। हालांकि, उनके आईपीएल से संन्यास के आसार पिछले सीजन में ही दिख गए थे क्योंकि आईपीएल 2022 में पोलार्ड ना तो बल्ले से और ना ही गेंद से टीम के लिए ज्यादा कुछ कर पाए थे और पिछला सीजन मुंबई इंडियंस का सबसे खराब सीजन रहा था।

 

टीम मैच जीतना तक भारी हो रहा था। इस सीजन में रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस ने लगातार 8 मैच हारे थे। वहीं, अब पोलार्ड के आईपीएल से संन्यास लेने के बाद मुंबई इंडियंस ने उनको एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

 

बता दे, मुंबई इंडियंस ने पोलार्ड को टीम का बैटिंग कोच बनाया है अब पोलार्ड आईपीएल के नए सीजन में बल्लेबाज कोच की भूमिका में दिखाई देंगे। बता दे, पोलार्ड ने पूरे 13 साल मुंबई इंडियंस के लिए क्रिकेट खेला है। उन्होंने मुंबई के लिए 189 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 16 अर्द्धशतक के साथ 3412 रन बनाए है।

और पढ़ें...............

IND vs NZ: टी20-वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का हुआ ऐलान

calender
15 November 2022, 03:27 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो