WPL 2023: महिला प्रीमियर लीग के पहले मुकाबले में चोटिल हुई गुजरात जायंट्स की कप्तान बेथ मूनी, मंडराया पूरे टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा

महिला प्रीमियर लीग 2023 (WPL 2023) के पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स का आमना- सामना हुआ। इस ओपनिंग मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स पर 143 रनों से शानदार जीत दर्ज कर WPL 2023 का पहला मुकाबला अपने नाम किया और जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

Beth Mooney Injured GG vs MI: महिला प्रीमियर लीग 2023 (WPL 2023) के पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स का आमना- सामना हुआ। इस ओपनिंग मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स पर 143 रनों से शानदार जीत दर्ज कर WPL 2023 का पहला मुकाबला अपने नाम किया और जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया।

आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मैच में विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए टीम को एक विशाल स्कोर खड़ा करने में बेहद अहम योगदान दिया, लेकिन वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात जायंट्स की टीम की मुश्किलें पहले ओवर में कप्तान बेथ मूनी के चोटिल होने से ही बढ़ गई। बताते चलें कि कप्तान बेथ मूनी पहले ओवर में ही चोटिल होकर मैदान से बाहर चल गई थी, बेथ मूनी के चोटिल होने के बाद अब मूनी के टूर्नामेंट के बाकी मैचों में हिस्सा लेने पर सवाल उठ रहे हैं।

कप्तान बेथ मूनी पहले मुकाबले में ही हुई चोटिल -

बता दें कि गुजरात जायंट्स टीम की कप्तान बेथ मूनी मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए पहले मुकाबले में ही गुजरात जायंट्स टीम की बल्लेबाजी के दौरान पहले ओवर में ही चोटिल होकर पवेलियन लौट गईं। बेथ मूनी को ब्रंट ने पहले ओवर की चौथी गेंद डाली तो मूनी ने इस गेंद को कवर पॉइंट की तरफ घुमा दिया, बेथ मूनी एक रन लेना चाहती थीं, लेकिन मूनी को अंदाजा हो गया वह ऐसा नहीं कर पाएंगी।

ऐसे में बेथ मूनी ने दूसरे छोर से हरलीन देओल को वापस भेज दिया। इस बीच जब बेथ मूनी पीछे मुड़ीं तो उनके बाएं पैर की मांसपेशियों में खिंचाब महसूस हुआ मूनी तेज दर्द महसूस हुआ, जिसके बाद तत्काल फिजियो को मैदान पर बुलाया गया, लेकिन गुजरात जायंट्स की कप्तान बेथ मूनी बहुत ही असहज नजर आई और इसके बाद मूनी को मैदान से बाहर ले जाया गया।

बता दें कि कप्तान बेथ मूनी के रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर जाने के बाद ही गुजरात जायंट्स को तत्काल एक और झटका लगा। हरलीन देओल अगली ही गेंद पर डक पर आउट हो गई थी। इसके बाद गुजरात जायंट्स की टीम लड़खड़ाती हुई नजर आई और मुंबई इंडियंस ने इस मुकाबले को 143 रन से अपने नाम किया।

calender
05 March 2023, 12:14 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो