WPL 2023 MI vs GG: मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स के मुकाबले में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी दर्शकों की निगाहें

WPL 2023 का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स महिला टीम के बीच खेला जाएगा, जिसमें मुंबई टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में होगी। वहीं गुजरात जायंट्स की कप्तानी बेथ मूनी करती हुई नजर आएंगी

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

WPL 2023 (महिला प्रीमियर लीग) के पहले संस्करण का आगाज आज 4 मार्च से होने जा रहा है। WPL 2023 का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स महिला टीम के बीच खेला जाएगा, जिसमें मुंबई टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में होगी। वहीं गुजरात जायंट्स की कप्तानी बेथ मूनी करती हुई नजर आएंगी।

बता दें कि यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। ऐसे में आइए इस खबर के माध्यम से जानते हैं उन 5 महिला खिलाड़ियों के बारे में जिन पर WPL 2023 के पहले मुकाबले में सभी फैंस की निगाहें रहने वाली है।

इन 5 महिला खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी फैंस की निगाहें -

एश्ले गार्डनर -

बता दें कि लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की स्टार ऑलराउंडर बल्लेबाज एश्ले गार्डनर का नाम है। एश्ले गार्डनर ने महिला T20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम की जीत में अहम योगदान दिया। एश्ले गार्डनर ने पूरे टूर्नामेंट शानदार गेंदबाजी की और उनको प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट से भी नवाजा गया। बता दें कि महिला प्रीमियर लीग 2023 में एश्ले गार्डनर गुजरात जायंट्स टीम में शामिल है। बताते चलें कि एश्ले गार्डनर ऑलराउंडर T20 महिला रैंकिंग में पहले पायदान पर है।

हरमनप्रीत कौर -

बता दें कि लिस्ट में दूसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस और भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर का नाम है। वहीं WPL 2023 और मुंबई इंडियंस के पहले मुकाबले में फैंस की नजर हरमनप्रीत कौर पर रहने वाली है। बतौर कप्तान हरमनप्रीत कौर से एक शानदार और बड़ी पारी खेलने की उम्मीद की जा रही है। वहीं हरमनप्रीत कौर ने T20 क्रिकेट करियर में कुल 151 मैच खेलते हुए कुल 3058 रन बनाए है।

बेथ मूनी -

बता दें कि लिस्ट में तीसरे नंबर पर गुजरात जायंट्स की कप्तान बेथ मूनी का नाम है। बताते चलें कि बेथ मूनी की गिनती महिला क्रिकेट इतिहास की दिग्गज खिलाड़ियों में की जाती है और साथ ही बेथ मूनी T20 फॉर्मेट में हाई प्रेशर मुकाबले में भी बल्लेबाजी करने के लिए जानी जाती है। बेथ मूनी ने T20 क्रिकेट करियर में कुल 83 मुकाबले खेलते हुए 2350 रन बनाए है।

नेट सिवर -

बता दें कि लिस्ट में चौथे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया टीम की ऑलराउंडर खिलाड़ी नेट सिवर का नाम है। नेट सिवर ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में समाप्त हुए ICC T20 विश्व कप में गेंद और बल्ले दोनों से ही शानदार प्रदर्शन किया। बताते चलें कि नेट सिवर टीम के लिए एक आक्रामक बल्लेबाज की भूमिका को बखूबी अदा कर सकती हैं जो कि मुकाबले को कभी भी और किसी भी समय अपने बल्ले या फिर गेंद से बदल सकती हैं। नेट सिवर ने महिला T20 विश्व कप के दौरान 72 की औसत से 216 रन बनाए।

पूजा वस्त्राकर -

बता दें कि लिस्ट में पांचवे नंबर पर पूजा वस्त्राकर का नाम है। जो कि मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल है। पहले मुकाबले में पूजा वस्त्राकर से एक बड़ी पारी खेलने की उम्मीद जताई जा रही है। बताते चले कि पूजा ने T20 क्रिकेट करियर में कुल 47 मुकाबले खेलते हुए 30 विकेट झटके है। इस बीच पूजा की इकॉनमी रेट 6.14 का रहा।

कल के मुकाबले -

बता दें कि WPL 2023 में आज 4 मार्च को एक मुकाबला खेला जाएगा। वहीं कल 5 मार्च को दो मुकाबले खेले जाएंगे, पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर बेंगलुरू और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में 3:30 बजे से खेला जाएगा। वहीं दूसरा मुकाबला यूपी वैरियर्स और गुजरात जायंट्स के बीच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

calender
04 March 2023, 11:58 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो