भारतीय टीम के लिए आई सबसे बड़ी गुड न्यूज, अभिषेक शर्मा हॉस्पिटल से हुए डिस्चार्ज
भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गए हैं. साथ ही टीम में जुड़ भी गए हैं. इस बात की जानकारी तिलक वर्मा ने दी है.

T20 Wolrd Cup 2026: टी20 विश्व कप में भारतीय टीम अब जोर-शोर से आगे बढ़ रही है. गुरुवार को उनका मुकाबला नामीबिया से है, जबकि 15 फरवरी को कोलंबो में पाकिस्तान से बड़ा महामुकाबला होगा. इन मैचों से ठीक पहले फैंस के लिए राहत की खबर आई है. युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं और टीम से जुड़ गए हैं.
अस्पताल में भर्ती होने की वजह
अभिषेक शर्मा को पेट में संक्रमण और बुखार की शिकायत हुई थी. दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उन्हें कुछ दिनों के लिए भर्ती करना पड़ा था. अमेरिका के खिलाफ पिछले मैच में वे बल्ले से फ्लॉप रहे थे, जहां उनका खाता भी नहीं खुला.
तबीयत बिगड़ने के बाद वे टीम प्रैक्टिस में भी नहीं शामिल हो पाए थे. डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चला और अब वे पूरी तरह ठीक हो गए हैं. तिलक वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी पुष्टि की है.
🚨 GOOD NEWS FOR TEAM INDIA 🚨
- Abhishek Sharma has been discharged from the Hospital. [Pratyush Raj] pic.twitter.com/voVRjyZPZc— Johns. (@CricCrazyJohns) February 11, 2026
नामीबिया के खिलाफ नहीं खेलेंगे मैच
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिषेक नामीबिया के खिलाफ मैच में आराम कर सकते हैं, ताकि वे पूरी फिटनेस के साथ पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतर सकें। अगर वे रेस्ट करते हैं, तो उनकी जगह संजू सैमसन ओपनिंग कर सकते हैं, लेकिन टीम मैनेजमेंट मैच डे पर अंतिम फैसला लेगा. अभिषेक की फिटनेस पाकिस्तान जैसे बड़े मुकाबले के लिए बहुत महत्वपूर्ण है.
अभिषेक का धमाकेदार फॉर्म
अभिषेक शर्मा इन दिनों टी20 में आग उगल रहे हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ हालिया 5 मैचों की सीरीज में उन्होंने 5 पारियों में 182 रन बनाए थे. औसत 45.50 और स्ट्राइक रेट 249.32 रहा, जिसमें 16 चौके और 15 छक्के लगे.
करियर में अब तक 39 टी20 इंटरनेशनल मैचों में उन्होंने 1297 रन बनाए हैं, औसत 36.02 और स्ट्राइक रेट 194.45 के साथ. 8 अर्धशतक और 2 शतक उनके नाम हैं, बेस्ट स्कोर 135 रन. उनका विस्फोटक बल्लेबाजी भारतीय टीम की रणनीति का अहम हिस्सा है.
टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का स्क्वॉड
संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अभिषेक शर्मा, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर.


