Ashes 2023: उस्मान ख्वाजा ने इंग्लैंड के खिलाफ लगाया शानदार शतक, अपने नाम दर्ज की ये खास उपलब्धि

Ashes 2023 Eng vs Aus: ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने बेहतरीन शतक जमाया। उस्मान ख्वाजा 279 गेंदों का सामना करते हुए 14 चौके और 2 छक्के 126 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

Ashes 2023 Eng vs Aus: एशेज 2023 का पहला टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी 8 विकेट के नुकसान पर कुल 393 रन बनाकर घोषित की। इंग्लैंड की तरफ से जो रूट ने शानदार शतकीय पारी खेली। रुट ने 152 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौके और 4 छक्के की मदद से नाबाद 118 रनों का अहम योगदान दिया।

वहीं ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने बेहतरीन शतक जमाया। उस्मान ख्वाजा 279 गेंदों का सामना करते हुए 14 चौके और 2 छक्के 126 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 311 रन है।

उस्मान ख्वाजा ने खत्म किया आठ साल का सूखा -

बता दें कि उस्मान ख्वाजा के टेस्ट करियर का यह 15वां शतक है। इसके अलावा उस्मान ख्वाजा साल 2015 के बाद एशेज सीरीज में शतक लगाने वाले पहले कंगारू ओपनर हैं। इससे पहले एशेज सीरीज में कंगारू ओपनर क्रिस रोजर्स ने साल 2015 में शतक लगाया था, अब उस्मान ख्वाजा ने लगभग 8 साल बाद एशेज सीरीज में शतक जमाया है।

मैच का अब तक का हाल -

वहीं उस्मान ख्वाजा ने साल 2022 के बाद टेस्ट प्रारूप में सातवीं बार शतक का आंकड़ा पार किया है। उस्मान ख्वाजा के अलावा जो रूट ने साल 2022 के बाद 7 शतक जमाए हैं, तो वहीं जॉनी बेयरस्टो ने 6 बार शतक का आंकड़ा पार किया है। बहरहाल इस मुकाबले की बात करें तो इंग्लैंड के 393 रनों के जवाब में कंगारू टीम 5 विकेट के नुकसान पर 311 रन बना चुकी है।

फिलहाल ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड से 82 रन पीछे है। इस समय ऑस्ट्रेलिया की तरफ से उस्मान ख्वाजा और एलेक्स कैरी क्रीज पर हैं। इंग्लैंड के लिए अब तक स्टुअर्ट ब्रॉड और मोईन अली ने 2-2 सफलताएं हासिल की हैं। जबकि कप्तान बेन स्टोक्स ने स्टीव स्मिथ को अपना शिकार बनाते हुए एक विकेट अपने नाम किया।

calender
18 June 2023, 12:56 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो