Virat-Anushka: लंदन में पत्नी अनुष्का शर्मा संग कृष्णा दास कीर्तन शो में शामिल हुए विराट कोहली, वीडियो हुआ वायरल

Virat-Anushka: विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा इन दिनों लंदन की सैर कर रहे हैं, हाल ही में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा कीर्तन सुनने पहुंचे। इस दौरान विराट और अनुष्का के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं।

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

Virat-Anushka At Krishna Das Kirtan Show: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों ब्रेक पर हैं। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद से भारतीय खिलाड़ी छुट्टी मना रहे हैं। भारतीय टीम 12 जुलाई से वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी। इस सीरीज से पहले सभी खिलाड़ियों को आराम दिया गया है।

विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा इन दिनों लंदन की सैर कर रहे हैं, हाल ही में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा कीर्तन सुनने पहुंचे। इस दौरान विराट और अनुष्का के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं। दरअसल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने लंदन में कृष्णा दास के कीर्तन समारोह में हिस्सा लिया, कृष्ण दास अमेरिकी वोकलिस्ट (गायक) हैं।

वे भक्ति गानों के लिए जाने जाते हैं, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इससे पहले भी कई धार्मिक स्थल पर जा चुके हैं। गौरतलब हो कि विराट और अनुष्का ने मध्यप्रदेश के उज्जैन में महाकाल के दर्शन किए थे। ये विराट और अनुष्का वृंदावन भी जा चुके हैं, हाल ही के कीर्तन समारोह में सम्मिलित होने की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं। तस्वीरों और वीडियो पर फैंस ने कई तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं।

आपको बता दें कि भारतीय टीम जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज दौरे पर जाएगी, यहां टेस्ट, वनडे और टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज का आगाज 12 जुलाई से होगा, दोनों देशों के बीच पहले टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। वहीं इस दौरे से पहले विराट कोहली ब्रेक पर हैं। भारतीय टीम इस दौरे से कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दे सकती है। IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की वजह से खिलाड़ियों पर वर्क लोड काफी हद तक बढ़ गया है, लिहाजा इस बात का ध्यान रखा जा सकता है।

calender
17 June 2023, 05:38 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो