Asia Cup 2023: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को लगा एक और तगड़ा झटका, BCCI ने स्वीकार नहीं किया हाईब्रिड मॉडल

एक बार फिर एशिया कप 2023 के आयोजन पर संकट के बादल मंडराने लगा है। BCCI ने PCB के हाईब्रिड मॉडल को मानने से साफ मना कर दिया है। दरअसल, BCCI यह चाहती है कि एशिया कप का आयोजन पाकिस्तान में न होकर किसी न्यूट्रल वेन्यू पर हो।

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

एक बार फिर एशिया कप 2023 के आयोजन पर संकट के बादल मंडराने लगा है। BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) ने PCB (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड) के हाईब्रिड मॉडल को मानने से साफ मना कर दिया है। दरअसल, BCCI यह चाहती है कि एशिया कप का आयोजन पाकिस्तान में न होकर किसी न्यूट्रल वेन्यू (तटस्थ स्थान) पर हो। सूत्रों के अनुसार IPL 2023 (इंडियन प्रीमियर लीग) फाइनल के एक दिन बाद BCCI सचिव जय शाह और भारत आने वाले दूसरे देशों के बोर्ड के अधिकारियों के बीच मीटिंग मुमकिन है।

BCCI को है पाकिस्तान में भारतीय खिलाड़ियों की चिंता -

आपको बता दें कि BCCI ने IPL 2023 का फाइनल मुकाबला देखने के लिए श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों को निमंत्रण दिया है। कुछ महीनों पहले BCCI ने पाकिस्तान में जाकर भारतीय टीम के खेलने पर आपत्ति जताई थी। इस आपत्ति के पीछे सबसे बड़ा कारण खिलाड़ियों की सुरक्षा थी। PCB ने एशिया कप की मेजबानी करने के लिए हाईब्रिड मॉडल भी पेश किया था।

BCCI को तर्कसंगत फैसला लेना चाहिए -

PCB के अध्यक्ष नजम सेठी ने कुछ दिनों पहले कहा था कि, "BCCI चाहती है कि उनके तयशुदा स्टेडियम में ही मुकाबले हो। हम चाहते हैं कि BCCI को एक अच्छा, तर्कसंगत फैसला लेना चाहिए ताकि हमें आगे बढ़ने में किसी तरह की कोई समस्या न हो। भारत में हमें भी अपनी टीम (पाकिस्तान) की सुरक्षा की चिंता है। इस मामले पर ICC (अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) को दखल देना चाहिए, लेकिन BCCI नहीं चाहती कि इस मामले पर वो दखल दें।"

PCB ने हाईब्रिड मॉडल की वकालत करते हुए कहा था कि "एशिया कप के शुरुआती चार से छह मुकाबले पाकिस्‍तान में खेले जाएंगे, जिसमें भारतीय टीम नहीं होगी। इसके बाद के मुकाबले किसी न्‍यूट्रल वेन्‍यू पर होंगे, जिसमें भारतीय टीम खेलती हुई दिखाई देगी। हालांकि, BCCI ने PCB की बातों का मानने से मना कर दिया है।"

calender
27 May 2023, 06:13 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो