इन क्रिकेटरों ने लंबे बालों से ढाया है कहर, आज भी फैंस करते हैं इनके हेयर स्टाइल की कॉपी

Cricketers who had long hair : कई क्रिकेटर अपने हेयर स्टाइल को लेकर हमेशा ट्रेंड में बने रहते हैं। उनके फैंस उनके हेयर स्टाइल की कॉपी करते हैं। कई ऐसे क्रिकेटर हैं जो लंबे बाल भी रखा करते थे।

Tahir Kamran
Tahir Kamran

हाइलाइट

  • अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले चुके कई क्रिकेटर रखते थे लंबे बाल
  • कैप्टन कूल महेन्द्र सिंह धोनी भी एक समय रखा करते थे लंबे बाल

Cricketers who had long hair : दुनिया में क्रिकेट प्रेमियों की कमी नहीं है। खासकर भारत में। भारत में क्रिकेट प्रेमी क्रिकेट देखने के लिए अपना जरूरी से जरूरी काम भी छोड़े देते हैं। क्रिकेट की ऐसी दीवानगी शायद ही दूसरे देशों के क्रिकेट फैंस में हो। क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों के फैंस भी हजरों और लाखों की संख्या में होते हैं। अपने लुक्स की वजह से कुछ क्रिकेटर्स हमेशा चर्चा में रहते हैं। खासकर अपने हेयर स्टाइल की वजह से। अपने हेयर स्टाइल की वजह से कुछ क्रिकेटर्स हमेशा ट्रेंड करते रहते हैं। फैंस अपने फेवरेट प्लेयर्स की हेयर कट कॉपी भी करते हैं। आज हम आपको उन क्रिकेटर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने एक समय अपने लंबे बालों से कहर ढा रखा था। आज भी उनके हेयर स्टाइल की बातें होती रहती हैं।   

ये हैं वो क्रिकेट खिलाड़ी जिन्होंने अपने लंबे बालों से ढाया कहर

  • महेन्द्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni)
  • क्रिस गेल (Chris Gayle Hairstyle)
  • शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar)
  • एंड्रयू साइमंड्स (Andrew Symonds)

M.S Dhoni

Dhoni in long hair
Dhoni in long hair 

कैप्टन कूल के नाम से मशहूर भारत के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने क्रिकेट जगत में अपनी एक अनूठी छाप छोड़ी है। एक समय था जब कैप्टन कूल अपने लंबे बालों की वजह से हमेशा चर्चा में बनें रहते थे। आजकल तो धोनी छोटे बाल रखते हैं। एक समय था जब धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था तो उनके बाल बहुत लंबे थे। फैंस के बीच धोनी का ये लुक इतना पापुलर हुआ कि लोग धोनी की तरह लंबे - लंबे बाल रखने लगे। धोनी जब भी मैदान पर उतरते और हेलमेट उतारकर खेलते तो उनका वो लुक देखते ही बनता था। आज भी लोग उनकी लंबे बालों वाली तस्वीर को खूब पसंद करते हैं। हालंकी 2007 में हुए टी-20 World Cup को जीतने के बाद कैप्टन कूल  महेन्द्र सिंह धोनी ने अपने अपने लंबे बालों को छोटा करवा लिया था।  महेन्द्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को T-20 विश्व कप, वनडे विश्व कप, और चैंपियन ट्राफी जिताई है। 

Chris Gayle

 

Chris Gayel
क्रिस ज्यादतर लंबे बाल ही रखा करते हैं

अपने लंबे -लंबे छक्कों से बॉलरों की धज्जियां उड़ाने वाले क्रिस गेल को कौन नहीं जानता। वह अपने बल्लेबाजी के लिए तो मशहूर थे ही साथ ही साथ वह अपने लंबे बालों से भी फैंस को कायल करते रहे हैं। सुनील नारायण, आंद्रे रसेल, ब्राबो, समेत वेस्ट इंडीज के कई खिलाड़ी अपने हेयर स्टाइल को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनें रहते हैं। गेल ने लंबे बाल तो रखे ही साथ ही साथ अपने लंबें बालों बर तरह- तरह के कलर भी कराए। क्रिस गेल के फैंस उनके हेयर स्टाइल कॉपी किया करते है। गेल ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास भले ही ले लिया है लेकिन सोशल मीडिया पोस्ट पर भी वो हमेशा चर्चा में बने रहते हैं।  

Shoaib Akhtar

 

Shoaib_Akhtar
Shoaib_Akhtar

अपनी गेंदबाजी के लिए मशहूर पाकिस्तान के तेज  गेंदबाज शोएब अख्तर की फैन फालोइंग लाखों मे है। एक समय था जब वो अपनी घातक गेंदबाजी की वजह से हमेशा सुर्खियों में बने रहते थे। उनकी आग उगलती हुई गेंद बल्लेबाज के स्टंप को चीरते हुए निकल जाया करती थी। वो सिर्फ अपनी गेंदबाजी के लिए ही नहीं बल्की अपने लंबे बालों से भी कहर ढाया करते थे। गेंदबाजी करते हुए उनके लंबे बाल हवा में लहराया करते थे। उनके इसी लुक पर फैंस फिदा थे। 

Andrew Symonds

Andrew Symonds
एंड्रयू साइमंड्स लंबे बाल रखा करते थे।

एंड्रयू साइमंड्स आस्ट्रेलिया के फेमस क्रिकेटर थे। वो बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी के लिए भी जाने जाते थे। आस्ट्रेलिया के 2003 और 2007 विश्व कप की विजेता टीम के वो हिस्सा थे। एंड्रयू साइमंड्स भी अपने लंबे बालों के लिए जाने जाते थे। फैंस उनके लंबे बालों को खूब पसंद करते थे। एंड्रयू साइमंड्स भले  हमारे बीच नहीं लेकिन उनके फैंस आज भी उनकी हेयर स्टाइल की कॉपी करते हैं। एक कार दुर्घटना में 14 मई 2022 को एंड्रयू साइमंड्स की मौत हो गई थी।

calender
21 June 2023, 02:31 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो