कोलंबो में भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान, प्रेमदासा स्टेडियम में होगा हाईवोल्टेज मैच
टी20 विश्व कप 2026 में कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे. विश्व कप में अब तक भारत का रिकॉर्ड पाकिस्तान पर काफी मजबूत रहा है.
क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है, क्योंकि टी20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होने जा रहे हैं. मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां माहौल पूरी तरह तैयार है. कई उतार-चढ़ाव और चर्चाओं के बाद यह मैच संभव हो पाया, जिससे उत्साह और बढ़ गया है. विश्व कप के मंच पर भारत ने पाकिस्तान पर शानदार रिकॉर्ड बनाया है. टी20 विश्व कप में दोनों के बीच आठ मैचों में सात बार भारत जीता है, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ एक जीत मिली, जो टी20 विश्व कप 2021 में आई थी. हर मुकाबले में किसी न किसी खिलाड़ी ने दबाव के बीच टीम को जीत दिलाई है, जिससे यह प्रतिद्वंद्विता और खास बन गई है.


