KKR vs SRH: कोलकाता के खिलाफ जीत बावजूद मुश्किल में फंसे अभिषेक शर्मा, BCCI ने ठोक दिया भारी जुर्माना

गुरुवार को हैदराबाद और कोलकाता के बीच हुए मुकाबले में भले ही जीत KKR की हुई, लेकिन टीम की युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पर BCCI ने भारी जुर्माना लगा दिया है.

Sonee Srivastav

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने आईपीएल 2026 में अपनी पहली जीत दर्ज की, लेकिन इस खुशी के बीच टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पर BCCI ने भारी जुर्माना लगा दिया है. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ ईडन गार्डन्स में खेले गए मैच के दौरान अभिषेक पर आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगा है. 

BCCI ने अभिषेक शर्मा पर उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया है. साथ ही उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है. अभिषेक ने इस सजा को स्वीकार कर लिया है.

विवादित आउट पर नाराजगी

मैच में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 21 गेंदों में 48 रन की तेज पारी खेली, जिसमें चार चौके और चार छक्के शामिल थे, लेकिन उनका आउट होना विवादास्पद रहा, पारी के नौवें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने डाइव लगाकर कैच पकड़ा. गेंद जमीन को छूती हुई दिख रही थी, फिर भी तीसरे अंपायर ने कैच को वैध करार दिया. 

इस फैसले से अभिषेक काफी नाराज दिखे. मैदान से बाहर जाते समय उन्होंने अपनी निराशा जाहिर की और अंपायर के फैसले पर असहमति दिखाई. यही घटना आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.3 के तहत प्रथम स्तर के अपराध में गिनी गई.

SRH की शानदार जीत

मैच की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 226 रन बनाए. अभिषेक शर्मा के अलावा हेनरिक क्लासेन और नितिश कुमार रेड्डी ने भी अच्छी बल्लेबाजी की. जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स की पूरी टीम 16 ओवर में सिर्फ 161 रन पर ऑल आउट हो गई. इस तरह SRH ने 65 रनों से बड़ी जीत हासिल की. यह SRH की इस सीजन की पहली जीत है.

आचार संहिता का उल्लंघन

आईपीएल की आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि अभिषेक शर्मा ने प्रथम स्तर के अपराध को स्वीकार कर लिया है. मैच रेफरी का फैसला अंतिम और बाध्यकारी माना जाता है.

अभिषेक शर्मा बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज हैं और इस सीजन में SRH की शुरुआत अच्छी करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन इस घटना के बाद उन्हें सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि दोबारा ऐसा उल्लंघन करने पर सजा और सख्त हो सकती है. 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो