IPL 2026 की तारीखों में बड़ा बदलाव, अब इस तारीख को शुरू होगा 19वां सीजन...RCB खेलेगी ओपनिंग मैच

BCCI ने आईपीएल 2026 की शुरुआत दो दिन टालने का फैसला किया है. अब यह टूर्नामेंट 26 मार्च से शुरू नहीं होगा. विधानसभा चुनाव और बेंगलुरु स्टेडियम पर लगा प्रतिबंध शेड्यूल में मुख्य बाधा बने हुए हैं. अब आईपीएल मौच को 28 मार्च से शुरू करने का निर्णय लिया है. हालांकि फाइनल 31 मई को ही होगा.

Utsav Singh
Edited By: Utsav Singh

स्पोर्ट्स : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुँच चुका है और आगामी 8 मार्च को पूरी दुनिया को नया चैंपियन मिल जाएगा. हालांकि. क्रिकेट प्रेमियों के लिए असली उत्साह का केंद्र अब आईपीएल का 19वां सीजन बनता जा रहा है. बीसीसीआई ने हाल ही में टूर्नामेंट की तारीखों में अचानक बड़ा बदलाव कर इसे 28 मार्च से शुरू करने का निर्णय लिया है. हालांकि फाइनल 31 मई को ही होगा. लेकिन शेड्यूल में हो रही देरी ने फ्रेंचाइजी की चिंता बढ़ा दी है.

तारीखों में अचानक हुआ बदलाव

बीसीसीआई ने अपनी तैयारियों को नई दिशा देने के लिए अब पूरी तरह से कमर कस ली है. दिसंबर 2025 में जब अबू धाबी में खिलाड़ियों की नीलामी हुई थी. तब सभी को लगा था कि 26 मार्च से मैदान पर चौके-छक्कों की बरसात शुरू हो जाएगी. लेकिन बोर्ड ने अब रणनीतिक रूप से इसमें दो दिन की देरी करने का फैसला लिया है. ईएसपीएन-क्रिकइंफो की हालिया रिपोर्ट बताती है कि इस देरी को औपचारिक रूप देने के लिए आईपीएल गवर्निंग काउंसिल अगले सप्ताह एक विस्तृत बैठक करेगी.

चुनावों का शेड्यूल पर साया

बीसीसीआई द्वारा अभी तक पूरे कार्यक्रम की घोषणा न करने के पीछे का मुख्य कारण चार राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव माने जा रहे हैं. तमिलनाडु. पश्चिम बंगाल. असम और केरल में चुनाव होने हैं और उनकी तारीखें अभी घोषित नहीं हुई हैं. चेन्नई. कोलकाता और गुवाहाटी जैसे प्रमुख शहर आईपीएल के महत्वपूर्ण केंद्र हैं. भारतीय बोर्ड फिलहाल चुनाव आयोग की आधिकारिक घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहा है ताकि सुरक्षा और लॉजिस्टिक्स के इंतजामों में किसी भी प्रकार की कोई बाधा न आए.

फ्रेंचाइजी का बढ़ता दबाव

टूर्नामेंट के शुरू होने में अब बहुत ही कम समय शेष बचा है. ऐसे में सभी टीमें और फ्रेंचाइजी बीसीसीआई पर जल्द से जल्द पूर्ण शेड्यूल जारी करने का दबाव बना रही हैं. उनकी दलील है कि बिना निश्चित कार्यक्रम के वे अपने ट्रेनिंग कैंप और प्रायोजकों के साथ सही तालमेल नहीं बैठा पा रहे हैं. बोर्ड फिलहाल इस विकल्प पर गंभीरता से विचार कर रहा है कि शुरुआती कुछ महत्वपूर्ण मैचों का शेड्यूल पहले जारी कर दिया जाए और बाकी का कार्यक्रम चुनाव की तारीखों के बाद आए.

पहले मैच पर मंडराता संकट

परंपरा के अनुसार. मौजूदा चैंपियन टीम ही सीजन के पहले मुकाबले की मेजबानी करती है और उसे अपने घरेलू दर्शकों के सामने खेलने का मौका मिलता है. पिछले साल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खिताब जीतकर इतिहास रचा था. लेकिन उनके घरेलू मैदान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर फिलहाल संकट के बादल छाए हुए हैं. पिछले साल की जीत के बाद स्टेडियम के बाहर मची जानलेवा भगदड़ ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी थी. जिसके कारण वहां मैच आयोजन और क्रिकेट पर फिलहाल सख्त प्रतिबंध लगा है.

गवर्निंग काउंसिल की अहम बैठक

अगले सप्ताह होने वाली आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक में कई महत्वपूर्ण और कड़े फैसले लिए जाने की उम्मीद है. इसमें सबसे मुख्य विषय पहले मैच के वेन्यू का चयन और सुरक्षा मानकों की गहन समीक्षा करना होगा. यदि सुरक्षा कारणों से बेंगलुरु में मैच संभव नहीं हो पाता है. तो बोर्ड को किसी अन्य वैकल्पिक मैदान की तलाश करनी होगी. बोर्ड का एकमात्र उद्देश्य है कि वर्ल्ड कप के तुरंत बाद फैंस को क्रिकेट का वही पुराना रोमांच और उत्साह सुरक्षित वातावरण में प्रदान किया जाए.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag