भारत-पाक मैच पर सस्पेंस खत्म, पाकिस्तान ने बदला अपना फैसला

भारत-पाकिस्तान टी20 विश्व कप मुकाबले को लेकर बना सस्पेंस खत्म हो गया है. सरकारी निर्देशों के बाद पाकिस्तान ने खेल भावना का हवाला देते हुए मैच खेलने पर सहमति जताई.

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान का क्रिकेट मैच हमेशा खेल से कहीं ज्यादा माना जाता है. 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले टी20 विश्व कप मुकाबले को लेकर तब संशय पैदा हो गया, जब पाकिस्तान सरकार के निर्देशों के बाद टीम के खेलने पर सवाल उठे. कुछ समय के लिए आशंका थी कि यह हाई-वोल्टेज मैच रद्द हो सकता है, जिससे आईसीसी और क्रिकेट जगत में चिंता बढ़ गई. शुरुआती संकेतों में पाकिस्तान के पीछे हटने की बात सामने आई, लेकिन बाद में पाकिस्तान ने खेल भावना और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट व्यवस्था का हवाला देते हुए मैच खेलने की सहमति दे दी. इस फैसले के बाद स्थिति सामान्य हुई और श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का आभार भी जताया.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag