DC vs RCB: दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मुकाबला आज, इस प्लेइंग XI के साथ उतर सकती हैं दोनों टीमें

IPL 2023 का 50वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में आज 6 मई को शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इस सीजन में दोनों टीमों के बीच ये दूसरा मुकाबला है।

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

IPL 2023 (इंडियन प्रीमियर लीग) का 50वां मुकाबला आज 6 मई को दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच इस सीजन में ये दूसरा मुकाबला है। पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रन से मात दी थी।

ऐसे में इस मुकाबले में भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डू प्लेसिस जीत हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे। वहीं इस सीजन के पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को 5 रन से करारी शिकस्त दी थी और ये दिल्ली की इस सीजन की तीसरी जीत रही।

प्वाइंट्स टेबल में कौन किस नंबर पर कायम -

गौरतलब है कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम इस समय प्वाइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर मौजूद है। बैंगलोर ने 9 मुकाबले खेलते हुए 5 मुकाबलों में जीत और 4 मुकाबलों में शिकस्त झेली है। वहीं इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स की टीम का सफर निराशाजनक रहा है।

दिल्ली कैपिटल्स इस समय प्वाइंट्स टेबल में 10वें पायदान पर मौजूद हैं, दिल्ली की टीम ने 9 मुकाबलों में से सिर्फ 3 मुकाबले जीते हैं तो बाकी के 6 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है।

दिल्ली और बैंगलोर का हेड टू हेड रिकॉर्ड -

आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच IPL इतिहास में कुल 29 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 18 मुकाबलों में बैंगलोर की टीम ने जीत दर्ज की है, तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम 10 मुकाबलों में ही जीत हासिल कर पाई है। वहीं, एक मुकाबले का कोई परिणाम नहीं निकला था।

दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की संभावित प्लेइंग XI -

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर -

विराट कोहली, फाफ डू प्लेसिस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, सुयश प्रभुदेसाई, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर, बल्लेबाज), वानिंदु हसरंगा, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल, जोश हेजलवुड।

दिल्ली कैपिटल्स -

फिल साल्ट (विकेटकीपर, बल्लेबाज), डेविड वॉर्नर (कप्तान), राइली रूसो, मनीष पांडे, रिपल पटेल, अक्षर पटेल, अरशद खान, कुलदीप यादव, इशांत शर्मा, खलील अहमद, एनरिक नॉर्खिया।

calender
06 May 2023, 11:18 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो