IPL 2024: एमएस धोनी को लेकर दीपक चाहर ने जाहिर की इच्छा, बोले- 'उन्हें CSK के लिए कम से कम 2-3 सीजन खेलने चाहिए'

IPL 2024: महेंद्र सिंह धोनी ने अपने नेतृत्व में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को IPL 2023 का खिताब दिलवाया था. अब धोनी के साथी खिलाड़ी दीपक चाहर ने इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें CSK के लिए कम से कम IPL के 2-3 सीजन और खेलने चाहिए.

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

IPL 2024, Deepak Chahar On MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी ने अपने नेतृत्व में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 का खिताब दिलवाया था. चेन्नई सुपर किंग्स को विजेता बनाने के बाद लोगों के मन में यह सवाल उठने लगा था कि शायद अब धोनी IPL से भी संन्यास ले लेंगे? लेकिन इस सवाल का जवाब उस समय मिला, जब सभी टीमों ने अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी की.

चेन्नई सुपर किंग्स ने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को रिटेन किया. वहीं अब एमएस धोनी के साथी खिलाड़ी दीपक चाहर ने इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कम से कम IPL के 2 से 3 सीजन और खेलने चाहिए.

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी के अलावा ये बात और कोई नहीं जानता कि वो कब तक IPL में खेलेंगे, लेकिन उनके फैंस और चाहने वाले उन्हें ज्यादा से ज्यादा मैदान पर खेलते हुए देखना चाहते हैं. इसमें दीपक चाहर का नाम भी शामिल हैं, जो धोनी को लंबे समय तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलता हुआ देखना चाहते हैं. दीपक चाहर ने बताया कि वो महेंद्र सिंह धोनी को अपने बड़े भाई की तरह मानते हैं.

दीपक चाहर ने एक समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा कि, "माही भाई ठीक तरह से रिकवर हुए हैं. माही भाई को चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कम से कम 2-3 सीजन और खेलना चाहिए. मैं उन्हें अपने बड़े भाई के रूप में देखता हूं. हमारे पास साथ में कई मज़ेदार पल हैं, जैसे PUBG खेलना. मैं उनसे सीखने के लिए बहुत भाग्यशाली हूं."

IPL 2023 के बाद घुटने की सर्जरी गुजरे -

गौरतलब हो कि महेंद्र सिंह धोनी को IPL 2023 के दौरान घुटना चोटिल हो गया था. धोनी को टूर्नामेंट के दौरान कई मुकाबलों में लगड़ाकर चलते हुए भी देखा गया था. फिर IPL 2023 का सीजन खत्म होने के बाद धोनी ने घुटने की सर्जरी करवाई थी, जिससे अब वो तकरीबन पूरी तरह रिकवर हो चुके हैं.

महेंद्र सिंह धोनी का IPL करियर -

वहीं महेंद्र सिंह धोनी उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जो IPL के पहले सीजन यानी साल 2008 से खेल रहे हैं. धोनी अब तक कुल 250 IPL मुकाबले खेल लिए हैं. इन मुकाबलों की 218 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 38.79 की औसत और 135.92 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 5082 रन बना लिए हैं. जिसमें 24 अर्धशतक शामिल हैं, धोनी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 84 रनों का रहा है.

calender
29 January 2024, 03:50 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो