'अरे यार हर वेन्यू पर आते हो, कैसे मैनेज कर पाते हो?' किसे देखकर हैरान हो गए गौतम गंभीर कि पूछ लिया ऐसा सवाल
भारत और साऊथ अफ्रीका के बीच जारी सुपर 8 मुकाबले के बीच गौतम गंभीर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में गंभीर अपने फैंस के साथ दिखाई दे रहे हैं, जहां एक सवाल पूछा जाता है, जो कि हैरान कर देने वाला है.

T20 World Cup 2026: भारत और साऊथ अफ्रीका के बीच सुपर-8 का मुकाबला खेला जा रहा है. यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहा है. हालांकि मैच के बीच भारतीय कोच गौतम गंभीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां एक फैन से गंभीर ने एक सवाल किया, जिसके जवाब में फैंस ने कुछ ऐसा किया जिसे देख आप भी हैरान रह जाएंगे.
गंभीर का मजाकिया अंदाज
रविवार को खेले जा रहे मैच से एक दिन पहले स्टेडियम में प्रैक्टिस के दौरान फैंस गौतम गंभीर से ऑटोग्राफ और सेल्फी मांग रहे थे. भीड़ में कुछ चेहरे देखकर गंभीर हैरान रह गए. उन्होंने मुस्कुराते हुए पूछा, "अरे यार, हर वेन्यू पर आते हो. कैसे मैनेज कर पाते हो?"
यह सवाल सुनकर फैंस हंस पड़े और वीडियो में उनका यह पल कैद हो गया. गंभीर ने आगे भी मजाक में पूछा कि वे कहां रहते हैं और इतना सब कैसे संभाल लेते हैं. यह हल्का-फुल्का पल फैंस को बहुत पसंद आया और लोग इसे शेयर कर रहे हैं.
🚨Gautam Gambhir interacting with fans during the practice session while giving an autograph.
While signing, he said,
‘Arey yaar, aap har venue mein pahunch jaate ho, kaise manage karte ho itna sab? Kahaan rehte ho? Yahan par kahaan rehte ho?’
Gambhir was seen asking a fan a… pic.twitter.com/ldXpxeekW7— Sonu (@Cricket_live247) February 21, 2026
साऊथ अफ्रीका ने जीता टॉस
साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है. भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या लगातार फॉर्म में हैं. वे साऊथ अफ्रीका को ज्यादा रन नहीं देना चाहेंगे.
अभिषेक शर्मा की फॉर्म पर सबकी नजर
भारतीय फैंस बेसब्री से इंडिया की बैटिंग का इंतजार कर रहे हैं. सभी की निगाहें ओपनर अभिषेक शर्मा पर टिकी हुई है. टूर्नामेंट में अब तक उन्होंने तीन मैच खेले और हर बार शून्य पर आउट हो गए. वे आक्रामक शॉट खेलने की कोशिश में आउट हुए, लेकिन रन नहीं बन पाए. हालांकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभिषेक का पूरा समर्थन किया और उनपर भरोसा जताया.


