ट्रंप के रिसॉर्ट में चुपके से घुसने की कोशिश कर रहा था शख्स, US सीक्रेट सर्विस के एजेटों ने उतारा मौत के घाट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फ्लोरिडा स्थित मार-ए-लागो रिसॉर्ट में रविवार की सुबह एक युवक ने सुरक्षित परिधि में गैरकानूनी तरीके से प्रवेश करने की कोशिश की, यूएस सीक्रेट सर्विस एजेंटों और पाम बीच काउंटी शेरिफ डिप्टी ने उसे गोली मारकर मार गिराया, घटना स्थानीय समयानुसार लगभग 1:30 बजे हुई, जब वह शॉटगन और ईंधन कैन लेकर उत्तर द्वार पर पहुंचा था.

Utsav Singh
Edited By: Utsav Singh

नई दिल्ली : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फ्लोरिडा स्थित प्रसिद्ध आवास मार-ए-लागो में सुरक्षा व्यवस्था को गंभीर चुनौती मिली है. रविवार की सुबह एक युवक ने वहां के उत्तरी द्वार से प्रतिबंधित परिसर में प्रवेश करने का प्रयास किया. उसके हाथ में शॉटगन और ईंधन का कैन था. सीक्रेट सर्विस एजेंटों और पाम बीच काउंटी के एक डिप्टी ने उसे रोकने के लिए गोली चलाई. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. उस समय ट्रंप वाशिंगटन डीसी में थे और वहां कोई संरक्षित व्यक्ति मौजूद नहीं था. यह घटना सुरक्षा की दृष्टि से चिंताजनक है.

शॉटगन और ईंधन का डिब्बा लेकर पहुंचा था 

आपको बता दें कि सुबह लगभग सवा एक बजे के आसपास यह युवक मार-ए-लागो के उत्तरी द्वार पर पहुंचा. वह शॉटगन और ईंधन का डिब्बा लेकर था. सुरक्षा कर्मियों ने उसे देखते ही चेतावनी दी. लेकिन वह प्रतिबंधित क्षेत्र में घुस गया. एजेंटों और एक शेरिफ डिप्टी ने उसे रोकने के लिए हथियार का इस्तेमाल किया. गोलीबारी के बाद उसकी मौके पर मौत हो गई. कोई अन्य व्यक्ति घायल नहीं हुआ.

सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत की गई कार्रवाई 

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उस समय वाशिंगटन में थे. मार-ए-लागो में कोई भी संरक्षित व्यक्ति या परिवार का सदस्य मौजूद नहीं था. सीक्रेट सर्विस ने स्पष्ट किया कि यह घटना किसी बड़े खतरे से जुड़ी नहीं लगती. फिर भी सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत तुरंत कार्रवाई की गई. यह रिसॉर्ट ट्रंप का निजी निवास और क्लब है. जहां वे अक्सर समय बिताते हैं.

युवक की पहचान नहीं बताई गई...

एफबीआई. सीक्रेट सर्विस और पाम बीच काउंटी शेरिफ कार्यालय मिलकर जांच कर रहे हैं. युवक की पहचान अभी नहीं बताई गई है क्योंकि परिवार को सूचना दी जा रही है. उसकी पृष्ठभूमि. मंशा और हरकतों की गहराई से पड़ताल हो रही है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही और जानकारी साझा की जाएगी. यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा माना जा रहा है.

मार-ए-लागो का महत्व

मार-ए-लागो 1920 के दशक में बना एक शानदार समुद्री किनारे का एस्टेट है. ट्रंप ने 1985 में इसे खरीदा और बाद में इसे सदस्यों का क्लब बना दिया. यहां उनका निजी आवास भी है. इसे अक्सर "विंटर व्हाइट हाउस" कहा जाता है. यहां राजनीतिक बैठकें. फंडरेजर और विदेशी मेहमानों का स्वागत होता रहा है. यह जगह ट्रंप के लिए बहुत खास है. यह घटना मार-ए-लागो की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है.

पिछले कुछ वर्षों में यहां कई बार घुसपैठ की कोशिशें हुई हैं. इस बार हथियार और ईंधन का इस्तेमाल देखकर चिंता और गहरी हो गई है. विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसी घटनाएं राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ाने का संकेत हैं. जांच के नतीजे आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag