रोहित शर्मा ने वसीम अकरम से मिलाया हाथ और लगाया गले, BCCI की ये कैसी नो-हैंडशेक पॉलिसी?

रविवार को कोलंबो में भारत और पकिस्तान के बीच मैच खेला गया. इस दौरान भारतीय टीम ने नो-हैंडशेक पॉलिसी अपनाते हुए पाकिस्तानी टीम से हाथ नहीं मिलाई, हालांकि रोहित शर्मा ने एक अलग ही नीति अपनाई है.

Sonee Srivastav

IND vs PAK: कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांचक मुकाबला खेला गया. मैदान पर एक तरफ जहां भारतीय टीम ने नो हैंडशेक का परंपरा जायज रखा, वहीं दूसरी तरफ रोहित शर्मा पाकिस्तान के दिग्गज वसीम अकरम को गले लगाते हुए दिखाई दिए. हिटमैन का यह अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

रोहित और अकरम की दोस्ताना मुलाकात

टी20 वर्ल्ड कप के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर रोहित शर्मा मैच देखने कोलंबो पहुंचे थे. मैच से पहले प्री-मैच सेरेमनी में रोहित और वसीम अकरम ने टी20 ट्रॉफी के साथ पोज दिया. आईसीसी सीईओ संजोग गुप्ता के साथ वे मैदान पर आए. 

इस दौरान दोनों ने पहले हाथ मिलाया, फिर खुशी से बात की और एक-दूसरे को जोर से गले लगा लिया. यह पल कैमरे में कैद हो गया और फैंस इसे 'ब्रोमांस' कहकर तारीफ कर रहे हैं. वीडियो में दोनों की मुस्कान और दोस्ती साफ दिख रही है.

टीम इंडिया से भी मिले रोहित

रोहित ने मैच से पहले भारतीय टीम के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ से भी मुलाकात की. वे मुस्कुराते हुए सबके साथ हाथ मिलाते और शुभकामनाएं देते नजर आए. एक सीनियर खिलाड़ी की तरह उन्होंने टीम का मनोबल बढ़ाया. फैंस को यह देखकर अच्छा लगा कि रोहित अभी भी टीम के साथ जुड़े हुए हैं.

मैदान पर नो हैंडशेक पॉलिसी

मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ नो हैंडशेक नीति अपनाई. टॉस के दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाक कप्तान सलमान अली आगा ने हाथ नहीं मिलाया. यह नीति पिछले कुछ समय से चली आ रही है, लेकिन रोहित और वसीम अकरम का यह दोस्ताना अंदाज अलग दिखा. फैंस इसे खेल की भावना बताते हुए सराह रहे हैं, जबकि कुछ लोग बहस भी कर रहे हैं.

भारत की शानदार जीत

मैच में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन ने 40 गेंदों पर 77 रन बनाए और टीम को 175 रनों तक पहुंचाया. गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लिए. पाकिस्तान 114 रन पर सिमट गई. इस जीत से भारत का पाकिस्तान पर रिकॉर्ड 8-1 हो गया और टीम सुपर-8 में पहुंच गई.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag