आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज और एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया का ऐलान, श्रेयस अय्यर बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को भी मौका
आज टी20 टीम का एलान हो गया जिसमें श्रेयस अय्यर को कप्तानी मिली है और वैभव सूर्यवंशी को भी एंट्री मिली है. आज शनिवार का दिन भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगा.

नई दिल्ली: BCCI ने शनिवार को टीम इंडिया की टीमों का ऐलान किया. अजीत अगरकर की अगुवाई वाली सिलेक्शन कमिटी ने आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरों के साथ-साथ एशियाई खेलों के लिए भी टीमें चुनीं. कमिटी ने कई चौंकाने वाले फैसले लिए.
श्रेयस अय्यर बने कप्तान
श्रेयस अय्यर को सूर्यकुमार यादव की जगह भारतीय T20 टीम का कप्तान बनाया गया है. खराब फॉर्म से जूझ रहे सूर्या को टीम से पूरी तरह बाहर कर दिया गया है. अय्यर ने आखिरी बार दिसंबर 2023 में T20I मैच खेला था.
सूर्यवंशी को टीम इंडिया में जगह मिली
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में जगह मिली है. 15 साल के सूर्यवंशी को आयरलैंड और इंग्लैंड में होने वाली T20I सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है. उन्होंने 2026 IPL में अपने प्रदर्शन से धूम मचा दी थी. एशियाई खेलों के लिए तिलक वर्मा को कप्तानी सौंपी गई है. भारत को 26 जून से आयरलैंड में दो मैचों की T20 सीरीज खेलनी है. इसके बाद टीम इंडिया इंग्लैंड में पांच T20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी. जिसकी शुरुआत 1 जुलाई से होगी। एशियाई खेल सितंबर में जापान में शुरू होंगे.
Here's a look at #TeamIndia's squad for the Asian Games 2026 in Japan this September 👏#AsianGames pic.twitter.com/euMfmhWEcN
— BCCI (@BCCI) June 6, 2026
Presenting #TeamIndia's newest T20I captain 🇮🇳
— BCCI (@BCCI) June 6, 2026
Congratulations to Shreyas Iyer as he takes the helm in the shortest format of the game 👏@ShreyasIyer15 pic.twitter.com/frfAXAOkTA
मुंबई में हुई बैठक
BCCI ने आज शनिवार को इन सीरीज के लिए भारतीय टीमों का ऐलान किया. आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरों के अलावा जापान में होने वाले एशियाई खेलों और श्रीलंका के दौरे के लिए भी T20I टीम की घोषणा की गई. इससे पहले मुंबई में BCCI हेडक्वार्टर में पुरुषों की सिलेक्शन कमिटी की बैठक हुई.
Presenting #TeamIndia's T20I squads for the tours of England & Ireland 2026 🇮🇳#ENGvIND | #IREvIND pic.twitter.com/f84kSSAIDf
— BCCI (@BCCI) June 6, 2026
सूर्य की कप्तानी में T20 वर्ल्ड कप जीता
सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को भारत की T20 टीम का कप्तान बनाया गया है. भारत ने सूर्य की कप्तानी में T20 वर्ल्ड कप जीता था.
इंग्लैंड दौरे 2026 के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, प्रिंस यादव, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और वैभव सूर्यवंशी.
आयरलैंड दौरे 2026 के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी.
एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रित बुमरा, संजू सैमसन, एक्सर पटेल, हर्षित राणा, इशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, वैभव सूर्यवंशी.


