IPL 2023: कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ अर्जुन तेंदुलकर का डेब्यू, भाई का हौसला बढ़ाने के लिए बहन सारा भी वानखेड़े स्टेडियम में मौजूद

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को आखिरकार इंतजार का फल मिल ही गया है। अर्जुन कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ आज डेब्यू कर रहे हैं।

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को आखिरकार इंतजार का फल मिल ही गया। अर्जुन तेंदुलकर को कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ खेले जा रहे IPL 2023 के 22वें मुकाबले में डेब्यू करने का मौका मिला है।

आपको बता दें कि 3 साल से अर्जुन तेंदुलकर इस पल का इंतजार कर रहे थे। अर्जुन मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा जरूर थे, मगर अर्जुन को अभी तक डेब्यू करने का मौका नहीं मिला था। आपको बता दें कि वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में सचिन तेंदुलकर भी अपने बेटे का हौसला बढ़ाने के लिए मौजूद हैं। सचिन के अलावा अर्जुन तेंदुलकर की बहन सारा तेंदुलकर भी स्टेडियम में बैठे अपने भाई का हौसला बढ़ा रही है।

3 साल बाद अर्जुन तेंदुलकर का IPL में डेब्यू -

कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस की तरफ से आज IPL में डेब्यू करने का सुनहरा मौका मिल गया है। अर्जुन तेंदुलकर के पिता सचिन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस को कई मुकाबलों में महत्वपूर्ण जीत दिलाई, लेकिन सचिन का एक और सपना आज पूरा हुआ है। सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को पहली बार मुंबई इंडियंस ने प्लेइंग-XI में शामिल किया है।

आपको बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर को साल 2021 में पहली बार मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपए में खरीदा था। उसके बाद साल 2022 में उन्हें 25 लाख रुपए में अपने खेमे में शामिल किया था। अर्जुन तेंदुलकर के डेब्यू पर उनका हौसला बढ़ाने के लिए वानखेड़े स्टेडियम में उनके पिता सचिन तेंदुलकर और उनकी बहन सारा तेंदुलकर भी मौजूद है। इस दौरान सारा तेंदुलकर खुशी में झूमती हुई नजर आई।

अर्जुन तेंदुलकर का क्रिकेट करियर -

आपको बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर ने पहली बार गोवा की तरफ से फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अर्जुन ने कुल 7 मुकाबले खेलते हुए कुल 547 रन बनाए और 12 विकेट अपने नाम किए हैं। लिस्ट ए क्रिकेट में अर्जुन तेंदुलकर ने 7 मुकाबलों में कुल 259 रन और 8 विकेट अपने नाम किए है।

ज्ञात हो कि अर्जुन तेंदुलकर ने पहली बार साल 2021 में हरियाणा के खिलाफ टी-20 क्रिकेट में डेब्यू किया था। अर्जुन ने अब तक कुल 9 मुकाबले खेलते हुए कुल 198 रन और 12 विकेट अपने नाम किए है।

calender
16 April 2023, 05:11 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो