IPL 2023 MI vs KKR: मुंबई इंडियंस से मुकाबले के लिए तैयार कोलकाता नाईट राइडर्स, रोहित की जगह सूर्यकुमार यादव करेंगे टीम का नेतृत्व

मुंबई इंडियंस जहां अपना पिछला मुकाबला हारते-हारते जीत गई थी। वहीं कोलकाता नाईट राइडर्स घर में सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों मात खा चुकी है। दोनों ही टीमें जीत दर्ज करने को देखेंगी।

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

IPL 2023 में रविवार 16 अप्रैल को डबल हेडर मुकाबला खेला जाएगा। पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स की भिड़ंत होगी। IPL के 16वें संस्करण का 22वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। वानखेड़े स्टेडियम में रोहित शर्मा और नितीश राणा अपनी बेस्ट प्लेइंग XI के साथ मैदान में उतरेंगे।

मुंबई इंडियंस ने जहां अपना पिछला मुकाबला जीता है तो वहीं, कोलकाता नाईट राइडर्स को सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को कड़े मुकाबले में अंतिम गेंद पर हराया था। मुंबई इंडियंस की टीम के लिए खुशी की बात यह है कि कप्तान रोहित शर्मा वापस फॉर्म में वापस आ गए हैं।

वहीं सूर्यकुमार यादव की फॉर्म अभी भी चिंता का विषय बनी हुई है। कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस बल्लेबाजी क्रम में बदलाव कर सकती है। तिलक वर्मा को बल्लेबाजी क्रम में प्रमोट किया जा सकता है। इस समय तिलक वर्मा बेहतरीन फॉर्म में हैं।

बड़ा लक्ष्य हासिल कर सकती है कोलकाता नाईट राइडर्स -

बता दें कि कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम के कप्तान नितीश राणा ने पिछले मुकाबले में अपनी फॉर्म वापस पा ली है। रिंकू सिंह भी बड़े हिट मारने में माहिर हैं। वहीं आंद्रे रसेल की फॉर्म चिंता का विषय है। गेंदबाजी में सुनील नरायण धमाल मचा रहे हैं। हालांकि, पिछले मुकाबले में टिम साउदी नहीं खेले थे। सनराइजर्स हैदराबाद ने तेज गेंदबाजों की जमकर पिटाई की थी।

मुंबई और कोलकाता की संभावित प्लेइंग XI -

मुंबई इंडियंस -

ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, ऋतिक शौकीन, नेहल वाधेरा, पीयूष चावला, अर्जुन तेंदुलकर, दुआन जानसेन, रिले मेरेडिथ।

कोलकाता नाइट राइडर्स -

रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), एन जगदीसन, वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, वरुण चक्रवर्ती, लॉकी फर्ग्यूसन, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव।

calender
16 April 2023, 03:52 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो