IPL 2023: बैंगलोर के खिलाफ मुकाबले से पहले दिल्ली कैपिटल्स को लगा तगड़ा झटका, यह स्टार खिलाड़ी लौटा स्वदेश

IPL 2023 का सीजन दिल्ली कैपिटल्स के लिए शुरुआत से ही अच्छा नहीं रहा है। दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक खेले गए अपने 10 मुकाबलों में से 3 महज मुकाबलों में जीत दर्ज की है। बैंगलोर के खिलाफ मैच से पहले एनरिक नॉर्खिया स्वदेश लौट गए है।

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

IPL 2023 (इंडियन प्रेमियर लीग) का सीजन दिल्ली कैपिटल्स के लिए शुरुआत से ही अच्छा नहीं रहा है। दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक खेले गए अपने 10 मुकाबलों में से 3 महज मुकाबलों में जीत दर्ज की है। IPL 2023 के 50वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से आज 6 मई को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम खेला जाना है, इस मुकाबले से ठीक पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम को एक तगड़ा झटका लगा है।

आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले ही दिल्ली का साथ छोड़कर स्वदेश लौट चुके हैं। एनरिक नॉर्खिया के घर लौटने के पीछे व्यक्तिगत आपातकाल (पर्सनल इमरजेंसी) बताया जा रहा है। यह जानकारी दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचायजी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकॉउंट से ट्वीट करते हुए दी है।

व्यक्तिगत कारणों के चलते लौटे स्वदेश -

गौरतलब है कि दिल्ली कैपिटल्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकॉउंट के माध्यम से यह जानकारी दी है कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ टीम के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

दिल्ली कैपिटल्स ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, "दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया को कल रात 5 मई को कुछ पर्सनल इमरजेंसी (व्यक्तिगत आपातकाल) की वजह से साउथ अफ्रीका के लिए रवाना होना पड़ा। ऐसे में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ वह आज शाम के मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।"

आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स का IPL 2023 में निराशजनक प्रदर्शन देखने के लिए मिला है। दिल्ली की टीम ने अभी तक महज 3 मुकाबलों में जीत दर्ज की है और इस वक्त दिल्ली कैपिटल्स IPL 2023 की अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर स्थित है।

ऐसे में एनरिक नॉर्खिया का रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मुकाबले से बाहर होना दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए बहुत बड़ा झटका है। इस सीजन में एनरिक नॉर्खिया ने अभी तक 8 मुकाबले खेलते हुए कुल 7 विकेट अपने नाम किए हैं।

calender
06 May 2023, 06:20 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो