IPL 2023 GT vs MI: हार्दिक की सेना घरेलू मैदान पर बोलेगी हल्ला, रोहित ब्रिगेड भी मचाएगी धमाल, जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

IPL 2023 के 35वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टक्कर मुंबई इंडियंस के साथ होगी। हार्दिक पांड्या के नेतृत्व वाली गुजरात ने आखिरी मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को करारी मात दी थी। वहीं मुंबई को पंजाब के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल करने के बाद गुजरात टाइटंस अपने घरेलू मैदान पर मुंबई इंडियंस से टक्कर लेगी। IPL 2023 में डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन कमाल का रहा है। वहीं रोहित ब्रिगेड को लगातार तीन मुकाबले जीतने के बाद आखिरी मुकाबले में पंजाब किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों का लाजवाब रहा था प्रदर्शन -

गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 136 रनों का लाजवाब तरीके से बचाव किया था। IPL में इस सीजन कमबैक करने वाले गेंदबाज मोहित शर्मा कप्तान हार्दिक पांड्या के लिए वरदान साबित हुए हैं, तो वहीं मोहम्मद शमी की गेंदबाजी भी धारदार नजर आई है। बल्लेबाजी में बात करें तो हार्दिक पांड्या ने आखिरी मुकाबले में शानदार अर्धशतक लगाया था, तो वहीं ऋद्धिमान साहा ने भी 47 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी।

मुंबई इंडियंस को झेलनी पड़ी थी हार -

दूसरी तरफ लगातार तीन मुकाबलों में जीत दर्ज करने के बाद मुंबई इंडियंस को आखिरी मुकाबले में पंजाब किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए थे और अर्जुन तेंदुलकर ने तो एक ही ओवर में 31 रन लुटाए थे। वहीं जोफ्रा आर्चर की भी पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने खूब कुटाई की थी। जोफ्रा आर्चर ने अपने चार ओवर के स्पेल में 42 रन खर्च किए थे।

फॉर्म में नजर आए थे सूर्यकुमार यादव और कैमरून ग्रीन -

बता दें कि मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों ने पंजाब किंग्स के खिलाफ खूब धमाल मचाया था। कप्तान रोहित शर्मा ने 27 गेंदों का सामना करते हुए 44 रनों की तूफानी पारी खेली थी, तो कैमरून ग्रीन ने 43 गेंदों का सामना करते हुए 67 रन जड़े थे। वहीं सूर्यकुमार यादव ने इस सीजन का पहला अर्धशतक लगाते हुए 26 गेंदों पर 57 रन की धमाकेदार पारी खेली थी।

गुजरात और मुंबई की संभावित प्लेइंग XI -

गुजरात टाइटंस -

ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या (कप्तान), अभिनव मनोहर, विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, मोहित शर्मा।

मुंबई इंडियंस -

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, तिलक वर्मा, जोफ्रा आर्चर, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडोर्फ।

calender
25 April 2023, 06:16 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो