WTC Final: भारतीय टीम में वापसी के लिए अजिंक्य रहाणे ने क्या- क्या किया, रंग लाई 15 महीनों की कड़ी तपस्या

भारतीय टीम में अनुभवी बल्‍लेबाज अजिंक्‍य रहाणे की विश्‍व टेस्‍ट चैंपियनशिप 2023 फाइनल के लिए वापसी हुई है। रहाणे ने भारत के लिए अपना आखिरी टेस्‍ट जनवरी 2022 में खेला था।

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

अजिंक्य रहाणे ने 15 महीने के बाद भारतीय टीम में वापसी कर ली है। जी हां अनुभवी बल्‍लेबाज अजिंक्‍य रहाणे ने विश्‍व टेस्‍ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारतीय टीम में वापसी की है। 34 वर्षीय अजिंक्य रहाणे को उनकी कड़ी तपस्‍या का फल आखिर मिल ही गया है।

आपको बता दें कि भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच 7 जून से द ओवल क्रिकेट स्टेडियम में WTC 2023 फाइनल खेला जाएगा। BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) ने मंगलवार को भारतीय टीम का ऐलान किया, जिसमें अजिंक्‍य रहाणे की वापसी ने क्रिकेट प्रेमियों को खुश कर दिया।

ज्ञात हो कि भारत के लिए अजिंक्‍य रहाणे ने अपना आखिरी टेस्‍ट दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जनवरी 2022 में खेला था। इसके बाद रहाणे को श्रीलंका और ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर- गावस्‍कर ट्रॉफी से बाहर कर दिया गया था। अजिंक्य रहाणे के भारतीय टीम से बाहर होने के बाद अनुमान लगाए जा रहे थे कि उनका अंतरराष्‍ट्रीय करियर अब खत्म हो गया है।

यह बात तब और पक्की लगने लगी जब केंद्रीय अनुबंध से अजिंक्य रहाणे को बाहर कर दिया गया। इतनी नकारात्‍मकता के बाद भी अजिंक्‍य रहाणे डटे रहे, उनका एकमात्र लक्ष्‍य खूब रन बनाना और फॉर्म को बरकरार रखना था।

मुंबई के टॉप स्‍कोरर रहे हैं रहाणे -

भले ही सभी लोग यह मान रहे हैं कि IPL 2023 में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के लिए धमाकेदार प्रदर्शन करने के चलते अजिंक्‍य रहाणे की वापसी भारतीय टीम में हुई है। यह बात एक हद तक सही भी है, लेकिन 15 महीनों में अजिंक्य रहाणे ने घरेलू क्रिकेट खेलकर अपने बेसिक्‍स पर जमकर काम किया।

अजिंक्य रहाणे ने रणजी ट्रॉफी में खूब जमकर रन बटोरे, वह रणजी ट्रॉफी में मुंबई के टॉप स्‍कोरर रहे हैं। रणजी ट्रॉफी में रहाणे ने 7 मुकाबलों में 634 रन कूटे। इसमें एक दोहरा शतक और असम के खिलाफ 191 रनों की पारी भी शामिल है। इसके अलावा अजिंक्य रहाणे के बल्‍ले की धूम मौजूदा IPL (2023) में भी देखने को मिल रही है।

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए अजिंक्‍य रहाणे ने IPL 2023 में अब तक 5 पारियों में 209 रन बनाए हैं। पिछले हफ्ते कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ धमाकेदार 71 रन की पारी खेली थी।

सूर्या बाहर, रहाणे अंदर -

अजिंक्‍य रहाणे को किस्मत का भी पूरा साथ मिला है। श्रेयस अय्यर चोटिल होने की वजह से पहले ही WTC 2023 फाइनल से बाहर हैं, तो वहीं सूर्यकुमार यादव टेस्‍ट क्रिकेट में खुद को साबित नहीं कर पाए। सूर्यकुमारयादव ने केवल 1 टेस्‍ट मुकाबला खेला और उसमें मात्र 8 रन बनाए। अब देखना यह दिलचस्‍प रहेगा कि अजिंक्‍य रहाणे खुद को कमबैक किंग साबित कर पाने में सफल रहते हैं या नहीं।

calender
25 April 2023, 05:40 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो