IPL 2023 MI vs KKR: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, तोड़ा शिखर धवन का रिकॉर्ड, कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ किया ये कमाल

रोहित शर्मा ने IPL 2023 के 22वें मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। बतौर इम्पैक्ट प्लेयर मैदान पर उतरे रोहित शर्मा ने महज 20 रनों की पारी के दौरान ही नया इतिहास लिख दिया है।

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

रोहित शर्मा ने ना मैदान पर मुंबई इंडियंस की कमान संभाली और ना ही प्लेइंग XI में शामिल हुए फिर भी वानखेड़े के मैदान पर नया इतिहास लिख दिया है। IPL 2023 के 22वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टक्कर कोलकाता नाईट राइडर्स के साथ हुई।

कोलकाता नाईट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में स्कोर बोर्ड पर कुल 185 रन लगाए हैं। जिसके जवाब में 186 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा ने कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है।

रोहित शर्मा की जगह सूर्या ने संभाली टीम की कमान -

बता दें कि तबीयत खराब होने के चलते रोहित शर्मा की जगह कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस का नेतृत्व सूर्यकुमार यादव ने किया। रोहित शर्मा को मेजबान टीम ने बतौर इम्पैक्ट प्लेयर मैदान पर उतारा। हालांकि, रोहित शर्मा बल्ले से कुछ ज्यादा कमाल नहीं दिखा सके और 13 गेंदों में महज 20 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। रोहित शर्मा को कोलकाता नाईट राइडर्स के स्पिनर सुयश शर्मा ने पवेलियन का रास्ता दिखाया।

रोहित शर्मा ने रचा इतिहास -

बता दें कि रोहित शर्मा भले ही महज 20 रन बनाकर आउट हो गए हैं, लेकिन रोहित शर्मा ने अपनी इस छोटी सी पारी के दौरान एक बड़ा कारनामा कर दिया है। रोहित शर्मा IPL में एक टीम के खिलाफ खेलते हुए सर्वाधिक स्कोर बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित शर्मा ने कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ कुल 1040 रन जड़ दिए हैं। रोहित ने इस मामले में पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन को पीछे छोड़ दिया है।

लिस्ट में दूसरे नंबर पर शिखर धवन -

बता दें कि शिखर धवन ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुल 1029 रन बनाए हैं। वहीं इस लिस्ट में डेविड वॉर्नर का नाम तीसरे नंबर पर दर्ज है। डेविड वॉर्नर ने कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ कुल 1018 रन बनाए हैं। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 979 रन जड़कर विराट कोहली इस लिस्ट में चौथे पायदान पर कायम हैं।

calender
17 April 2023, 11:07 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो