IPL 2023 KKR vs MI: वेंकटेश अय्यर ने जड़ा इस सीजन का दूसरा शतक, ये कारनामा करने वाले बने दूसरे खिलाड़ी

वेंकटेश अय्यर ने IPL 2023 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलते हुए अपने IPL करियर का पहला शतक जड़ दिया है। वेंकटेश अय्यर ने शतक जमाने के लिए 49 गेंदों का सामना किया।

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

मुंबई वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में कोलकाता नाईट राइडर्स के बल्लेबाज ने महफिल लूट ली है। वानखेड़े के मैदान पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में वेंकटेश अय्यर ने IPL 2023 का दूसरा शतक जड़ दिया है। वेंकटेश अय्यर ने अपने IPL करियर का पहला शतक जड़ने के लिए महज 49 गेंदों का सामना किया।

वेंकटेश अय्यर ने जड़ा तूफानी शतक -

बता दें कि वेंकटेश अय्यर शुरुआत से ही शानदार फॉर्म में नजर आए और वानखेड़े के मैदान पर मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की। वेंकटेश अय्यर ने बेहद शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 23 गेंदों का सामना करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया।

वेंकटेश अय्यर ने 200 से अधिक के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए अपनी शतकीय पारी के दौरान 5 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के लगाए। वेंकटेश अय्यर के आगे मुंबई इंडियंस के नए- नवेले कप्तान सूर्यकुमार यादव का हर दांव फेल नजर आया और कोलकाता नाईट राइडर्स के बल्लेबाज ने घरेलू टीम के हर गेंदबाज की जमकर खबर ली।

कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर -

बता दें कि वेंकटेश अय्यर कोलकाता नाईट राइडर्स की तरफ से IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) में शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

वेंकटेश अय्यर से पहले कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए इस टूर्नामेंट में IPL के पहले सीजन में ब्रैंडन मैकुलम ने साल 2008 में शतक जड़ा था। वेंकटेश अय्यर ने 15 साल का सूखा खत्म करते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ शतक जमाया है।

calender
16 April 2023, 05:54 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो