IPL 2023: वानखेड़े के मैदान में गूंजा एक ही नाम, सूर्या ने मचाई अपने बल्ले से तबाही, हासिल की ये खास उपलब्धि

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेले गए मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने बल्ले से जमकर कोहराम मचाया। सूर्या ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर के गेंदबाजी आक्रमण से जमकर खिलवाड़ किया। इस दौरान सूर्या ने अपने IPL करियर की सबसे बड़ी पारी खेली।

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

IPL 2023 का 54वें मुकाबला मंगलवार 9 मई को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले को मुंबई ने 6 विकेट से अपने नाम किया। लेकिन इस मुकाबले में एक समय ऐसा आया, जब वानखेड़े के मैदान पर एक ही नाम गूंजने लगा, सूर्या, सूर्या और सिर्फ सूर्या।

मुंबई इंडियंस के इस बल्लेबाज ने घरेलू मैदान पर अपने बल्ले से ऐसी कोहराम मचाया कि हर कोई सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी का दीवाना हो गया। सूर्या ने 35 गेंदों का सामना 83 रन की तूफानी पारी खेली और उन्होंने 237 के स्ट्राइक रेट के साथ खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के गेंदबाजी आक्रमण से जमकर खिलवाड़ किया।

सूर्या ने खेली तूफानी पारी -

बता दें कि सूर्यकुमार यादव मैदान पर उतरने के साथ ही अलग अंदाज में नजर आए और उनके आगे बैंगलोर का हर गेंदबाज बेबस नजर आया। सूर्या ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए करते हुए मात्र 27 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया।

अर्धशतक पूरा करने के बाद मुंबई के इस बल्लेबाज ने अपना रौद्र रूप धारण किया और लगभग हर गेंद को बाउंड्री की सैर पर भेजा। अपनी इस तूफानी पारी के दौरान सूर्यकुमार ने 7 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के जड़े। इस दौरान सूर्या ने अपने IPL करियर की सबसे बड़ी पारी भी खेली।

सूर्या ने IPL में पूरे किए 3 हजार रन -

सूर्यकुमार यादव ने अपनी इस तूफानी पारी के साथ ही IPL में अपने 3 हजार रन भी पूरे कर लिए हैं। गौरतलब है कि सूर्या के लिए IPL 2023 का आगाज कुछ खास नहीं रहा था, लेकिन दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने पिछले तीन मुकाबलों में जबरदस्त ले पकड़ ली है।

सूर्या और नेहल की मैच विनिंग साझेदारी -

मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से मिले 200 रन के लक्ष्य को महज 16.3 ओवर में हासिल कर लिया। मुंबई इंडियंस की इस जीत के हीरो सूर्यकुमार यादव और नेहल वढेरा रहे। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की।

दोनों बल्लेबाजों की इस साझेदारी ने मुंबई के लिए जीत को एकतरफा कर दिया। नेहल वढेरा 34 गेंद का सामना करते हुए नाबाद 52 रन की पारी खेली और मुंबई इंडियंस को इस सीजन की छठी जीत दिलाकर वापस लौटे।

calender
10 May 2023, 12:06 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो