IPL 2023: राजस्थान रॉयल के खिलाफ मुकाबले से पहले पंजाब किंग्स को लगा बड़ा झटका, ये स्टार खिलाड़ी हुआ टूर्नामेंट से बाहर

IPL 2023 में अपने दूसरे मुकाबले से पहले पंजाब किंग्स की टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के युवा ऑलराउंडर राज अंगद बावा कंधे की चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

IPL 2023 (इंडियन प्रीमियर लीग) का धमाकेदार जीत के साथ आगाज करने वाली पंजाब किंग्स की टीम को दूसरे मुकाबले से पहले जोर का झटका लगा है। पंजाब किंग्स के युवा स्टार ऑलराउंडर राज अंगद बावा चोट की वजह से पूरे टूर्नामेंट (IPL) से बाहर हो गए हैं।

पंजाब किंग्स में गुरनूर सिंह की हुई एंट्री -

पंजाब किंग्स की टीम ने ऑलराउंडर राज अंगद बावा के रिप्लेसमेंट के तौर पर युवा खिलाड़ी गुरनूर सिंह बारड़ को खेमे में शामिल कर लिया है। पंजाब किंग्स ने गुरनूर सिंह को उनके बेस प्राइस 20 लाख में टीम से जोड़ा है।

फर्स्ट क्लास में गुरनूर सिंह का प्रदर्शन पिछले एक साल में कमाल का रहा है। घरेलू क्रिकेट में गुरनूर सिंह ने पंजाब की तरफ से खेलते हुए 5 मैचों में 120 के स्ट्राइक रेट से 107 रन बनाए हैं, तो वहीं गेंदबाजी में भी गुरनूर ने 7 विकेट अपने नाम किए हैं।

राज बावा कंधे की चोट की वजह से हुए बाहर -

अंडर 19 विश्व कप स्टार बनकर चमके राज अंगद बावा का प्रदर्शन काफी शानदार रहा था। राज अंगद बावा को कंधे की चोट की वजह से टूर्नामेंट (IPL) से बाहर होना पड़ा है। पंजाब किंग्स ने राज अंगद बावा के विश्व कप प्रदर्शन को देखते हुए उन पर बड़ा दांव खेला था। पंजाब किंग्स ने 2 करोड़ की मोटी रकम खर्च करते हुए बावा को ऑक्शन में खरीदकर अपने खेमे में शामिल किया था। पंजाब किंग्स ने राज बावा को टीम में शामिल करने के लिए मुंबई इंडियंस के साथ लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी थी।

पंजाब किंग्स की टक्कर राजस्थान रॉयल से -

IPL 2023 के अपने दूसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स की टक्कर राजस्थान रॉयल्स के साथ होनी है। पंजाब और राजस्थान के बीच यह मुकाबला गुवाहाटी में खेला जाएगा। पंजाब किंग्स ने टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स को मात दी थी। पनजब के बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा था, तो वहीं गेंदबाजों ने भी खूब रंग जमाया था।

calender
05 April 2023, 06:42 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो