IPL 2023: महेंद्र सिंह धोनी से मिला रिंकू सिंह को अहम सुझाव, कोलकाता नाईट राइडर्स का बल्लेबाज अब मचाएगा असली धमाल

कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए नए मैच फिनिशर बनकर उभरे रिंकू सिंह ने हाल ही में मिला महेंद्र सिंह धोनी से खास सुझाव का खुलासा किया है। इस सीजन रिंकू ने पांच गेंदों पर पांच छक्के जड़कर एक ओवर में 31 रन बनाए थे।

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

IPL 2023 में अपने बल्ले से जमकर धमाल मचा रहे रिंकू सिंह को अब महेंद्र सिंह धोनी से बेहद खास सुझाव मिला है। रिंकू सिंह इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में एक मैच फिनिशर के रूप में उभरे हैं और वह कई मुकाबलों में कोलकाता नाईट राइडर्स को अकेले दम पर शानदार जीत दिला चुके हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में रिंकू ने आखिरी गेंद पर चौका जड़कर कोलकाता को बेहद शानदार जीत दिलाई थी।

माही से मिला रिंकू सिंह को सुझाव -

गुजरात टाइटंस के खिलाफ हुए मुकाबले में लगातार पांच गेंद में पांच छक्के लगाने वाले रिंकू सिंह ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ हाल ही में हुई एक खास बातचीत का खुलासा किया है। कोलकाता नाईट राइडर्स के बल्लेबाज ने बताया कि उनको माही से एक महत्वपूर्ण सुझाव भी मिला है।

रिंकू ने कहा कि, "धोनी विश्व के बेस्ट मैच फिनिशर हैं। मैंने उनसे बस यही पूछा कि भैया जब मैं बल्लेबाजी करने जाता हूं, तो मैं और क्या कर सकता हूं। तब उन्होंने मुझे बताया कि ज्यादा मत सोचो और बस बॉल का इंतजार करो।"

इस सीजन जमकर चल रहा रिंकू का बल्ला -

IPL 2023 में रिंकू सिंह का बल्ला अब तक जमकर बोला है। इस सीजन रिंकू ने खेले 11 मुकाबलों में 151 के स्ट्राइक रेट के साथ खेलते हुए कुल 337 रन बनाए हैं। इस दौरान वह दो अर्धशतक भी लगा चुके हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ रिंकू ने खेले गए मुकाबले में यश दयाल के खिलाफ लगातार पांच गेंदों पर पांच छक्के लगाए थे और कोलकाता नाईट राइडर्स को धमाकेदार जीत दिलाई थी। रिंकू सिंह ने अंतिम ओवर में 31 रन जड़े थे।

रिंकू सिंह ने पंजाब किंग्स के खिलाफ खेली थी आतिशी पारी -

बता दें कि रिंकू सिंह ने पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए आखिरी मुकाबले आंद्रे रसेल के साथ मिलकर कोलकाता नाईट राइडर्स को रोमांचक जीत दिलाई थी। रिंकू ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए महज 10 गेंद का सामना कर 21 रन बनाए थे और अंतिम गेंद पर चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई थी।

calender
11 May 2023, 01:21 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो