IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग में अब गरजेगा सूर्यकुमार यादव का बल्ला, महेंद्र सिंह धोनी से मिल गया है गुरुमंत्र

शनिवार को मुंबई के वानखेड़े में खेले गए मुकाबले में सूर्यकुमार फ्लॉप रहे। मुकाबला खत्म होने के बाद सूर्या को धोनी से बात करते हुए देखा गया। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले के बाद माही ने आलोचनाओं से घिरे सूर्यकुमार यादव की ओर अपने हावभाव से प्रशंसकों का दिल जीत लिया।

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

पिछला साल यानी 2022, सूर्यकुमार यादव का साल था। सूर्या ने इस दौरान 31 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 47 की औसत और 187 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 1164 रन बनाए थे। ऐसे बहुत ही कम बल्लेबाज (खिलाड़ी) होते हैं, जो एक साथ आक्रामक भी हों और निरंतर भी।

सूर्यकुमार यादव के इस फॉर्म के चलते उन्हें दूसरे क्रिकेटिंग फॉर्मेट में भी खेलने का अवसर मिला। सूर्या ने वनडे मुकाबलों में गोल्डन डक की हैट्रिक लगाई। इसके बाद IPL 2023 में सूर्या का स्कोर 15 रन और 1 रन है। इस समय सूर्या आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं। शनिवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सूर्यकुमार यादव फ्लॉप रहे। मुकाबला खत्म होने के बाद सूर्या को महेंद्र सिंह धोनी से बात करते हुए देखा गया।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले के बाद, महेंद्र सिंह धोनी ने आलोचनाओं से घिरे सूर्यकुमार यादव की तरफ अपने हावभाव से क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ने मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज के लिए वक्त निकाला और सूर्यकुमार के साथ एक लंबी बातचीत की। माना यह जा रहा है कि सूर्यकुमार यादव ने अपनी बल्लेबाजी के बारे में माही से बात की होगी।

वरिष्ठ खिलाड़ियों को कप्तान रोहित शर्मा ने किया आगाह -

मुकाबले के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने भी माना कि वरिष्ठ खिलाड़ियों को अपनी जिम्मेदारी लेनी होगी। कप्तान रोहित ने कहा कि, "वरिष्ठ लोगों को मेरे साथ शुरुआत करने की जरूरत है। हम IPL की प्रकृति को जानते हैं, जब टूर्नामेंट शुरू होता है तो हमें कुछ गति प्राप्त करने की आवश्यकता होती है और जब आप नहीं करते हैं तो यह कठिन होता है। बस दो गेम और सब कुछ अभी भी नहीं खोया है। अगर आप जीतते हैं, आप लगातार कुछ जीत सकते हैं और जब आप हारते हैं तो उस गति से बाहर आना मुश्किल होता है।"

चेन्नई सुपर किंग्स ने सात विकेट से हराया -

गौरतलब हो कि शनिवार 8 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से करारी मात दी। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर कुल 157 रन बनाए थे। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए रविंद्र जडेजा ने शानदार गेंदबाजी की। जडेजा ने तीन विकेट अपने नाम किए। वहीं अजिंक्य रहाणे के 27 गेंद पर 61 रन की तूफानी पारी से चेन्नई सुपर किंग्स ने 18.1 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया।

calender
09 April 2023, 06:49 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो