IPL 2023: मुंबई इंडियंस और चेन्‍नई सुपर किंग्स के मुकाबले को क्‍यों कहा जाता है एल क्लैसिको? जानिए दोनों टीमों के बीच लड़ाई की पूरी कहानी

IPL 2023 के 12वें मुकाबले में मुंबई की भिड़त चेन्नई से 8 अप्रैल को शाम 7:30 बजे होगी। ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें जब भी आमने- सामने होती है तो IPL की एक बड़ी राइवलरी देखने को मिलती है।

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

IPL 2023 के 12वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टक्कर चेन्नई सुपर किंग्स से शनिवार 8 अप्रैल को शाम 7:30 बजे होगी। ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। ये दोनों टीमें जब कभी भी आमने- सामने होती है तो IPL की एक बड़ी राइवलरी देखने को मिलती है। बता दें कि ये दोनों टीमें IPL की सबसे सफल टीमें है। गौरतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक 4 बार IPL खिताब जीते हैं, तो वहीं मुंबई इंडियंस ने कुल 5 बार IPL खिताब अपने नाम किए हैं।

बता दें कि IPL 2023 में महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 2 मुकाबलों में से एक मुकाबला जीता है, तो वहीं मुंबई इंडियंस ने 1 ही मुकाबला खेला है जिसमें उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हाथों 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। मुंबई और चेन्नई दोनों टीमों के बीच मुकाबले को एल क्लैसिको भी कहा जाता है। आइए इस खबर जरिए जानते हैं कि ऐसा क्यों है...

दरअसल IPL के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 36 मुकाबले खेले जा चुके है। इन मुकाबलों में से 15 बार चेन्नई की टीम को जीत हासिल हुई है, तो वहीं मुंबई इंडियंस ने कुल 21 बार जीत प्राप्त की है। दोनों टीमें कई बार IPL का खिताबी मुकाबला भी खेल चुकी है, लेकिन पिछले सीजन (2022) में दोनों टीमों का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था।

जब भी दोनों टीमों के बीच मुकाबला होता है तो उसे एल क्लैसिको नाम से भी कहा जाता है। आपको बता दें कि ये शब्द स्पेनिश फुटबॉल में उपयोग किया जाता है। एल क्लैसिको का इस्तेमाल दो कांटेदार टीमें जैसे रियल मेड्रिस और एफसी बार्सिलोना के मुकाबले के लिए ये शब्द इस्तेमाल किया जाता है। दोनों टीमों के बीच मुकाबला हमेशा 19- 20 का रहता है। इसी वजह से IPL में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के मुकाबले को 'एल क्लैसिको' कहा जाता है।

खास बात ये है कि दोनों टीमों के पास सफल कप्तान है, रोहित शर्मा ने 5 बार तो महेंद्र सिंह धोनी ने 4 बार अपनी टीम को IPL खिताब जिताए हैं। बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से IPL में मुंबई के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज सुरेश रैना है। रैना ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुल 32 मुकाबले खेलते हुए 736 रन बनाए, तो वहीं मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने चेन्नई के खिलाफ 30 मुकाबले खेलते हुए कुल 711 रन बनाए है।

वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा चेन्नई बनाम मुंबई मुकाबला -

IPL 2023 का 12वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच शनिवार 8 अप्रैल को खेला जाएगा। ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच की बात करें, तो टॉस की भूमिका बेहद अहम है, टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है। इस मैदान पर कुल 8 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में से 5 मुकाबले चेज करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 3 मुकाबले जीते है।

calender
08 April 2023, 04:48 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो