IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग में यशस्वी जायसवाल ने रच दिया इतिहास, संजू सैमसन को पीछे छोड़ हासिल की ये उपलब्धि

यशस्वी जायसवाल ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में एक खास उपलब्धि हासिल की। यशस्वी IPL में 1000 रन बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ियों की सूची में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

IPL 2023 के 52वें मुकाबले में रविवार शाम राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेहद ही रोमांचक मुकाबला खेला गया, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद ने 4 विकेट से जीत दर्ज की। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

बता दें कि राजस्थान रॉयल्स सलामी के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इस मुकाबले में भले ही 35 रन बनाए हो, लेकिन इस दौरान ही उन्होंने IPL में एक बड़ी उपलब्धि अपने कर ली है। यशस्वी जायसवाल IPL में 1000 रन बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ियों की सूची में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

यशस्वी जायसवाल ने तोड़ा संजू सैमसन का रिकॉर्ड -

दरअसल, राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल इस ज़ेहन (IPL 2023) के हर एक मुकाबले में बेहद शानदार बल्लेबाजी करते हुए नजर आए है। उनका ग्रॉफ लगातार बढ़ता जा रहा है और यशस्वी हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। रविवार के दूसरे मुकाबले में भले ही सनराइजर्स हैदराबाद को 4 विकेट से जीत मिली हो, लेकिन IPL में यशस्वी जायसवाल ने एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है।

यशस्वी जायसवाल अब IPL में 1000 रन बनाने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए है। यशस्वी ने इस मामले में अपनी टीम (राजस्थान रॉयल्स) के कप्तान संजू सैमसन और दिली कैपिटल्स के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को पीछे छोड़ दिया है। यशस्वी ने मात्र 21 साल और 130 दिन की उम्र में अपने बल्ले से ये कमाल कर दिखाया।

यशस्वी से पहले इस सूची में दिल्ली कैपिटल्स के नियमित कप्तान ऋषभ पंत का नाम हैं, पंत ने मात्र 20 साल और 218 दिन की उम्र में ये उपलब्धि हासिल की। लेकिन पारी की अगर बात करें तो पंत ने अपनी 35वीं पारी में ये कमाल किया, जबकि यशस्वी जायवाल ने 34 पारी में यह उपलब्धि हासिल की।

IPL में सबसे कम उम्र में 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ी -

ऋषभ पंत- 35 पारी, उम्र 20 साल 218 दिन

यशस्वी जायसवाल- 34 पारी, उम्र 21 साल 30 दिन

पृथ्वी शॉ- 44 पारी, उम्र 21 साल 169 दिन

संजू सैमसन- 44 पारी, उम्र 21 साल 183 दिन

शुभमन गिल- 41 पारी, उम्र 21 साल 222 दिन

देवदत्त पडिक्कल- 35 पारी, उम्र 21 साल 285 दिन

calender
08 May 2023, 01:11 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो